10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम बिगड़ेगा: आज से आठ जिलों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना

Western Disturbance Active : मौसम ने आज करवट बदल ली है। आईएमडी ने आज और कल राज्य के आठ जिलों में बारिश जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी से न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई है।

less than 1 minute read
Google source verification
IMD has issued an alert for rain and snowfall in Uttarakhand from today for the next three days

उत्तराखंड में आज से बारिश-बर्फबारी के आसार हैं

 

Western Disturbance Active : मौसम आज से फिर तेवर दिखाने वाला है। आसमान आज सुबह से ही बादलों से ढका हुआ है। ठंडी हवाएं कंपकपी पैदा कर रही  हैं। बता दें कि उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह से मौसम सुहावना बना हुआ था। दिन में चटख धूप लोगों को काफी हद तक राहत दे रही थी। हालांकि मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा  गलन बढ़ा रहा था। इधर, पहाड़ी इलाकों में सुबह के वक्त पाले से ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही थी। लेकिन दिन में गुनगुनी धूप के कारण ठंड का असर कम हो रहा था। इधर, राज्य में आज मौसम तल्ख बना हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आज से उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक आज और कल चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों जबकि देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। आज राज्य में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पड़ने की भी संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, हरिद्वार और यूएस नगर जिले में कोहरे के आसार हैं।  

तीन डिग्री तक गिरेगा पारा

मौसम विभाग ने आज और कल उत्तराखंड के आठ जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पड़ने की भी संभावना जताई है। 11 फरवरी को भी उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश-बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। बारिश और बर्फबारी के कारण अगले एक-दो दिन के भीतर राज्य में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की कमी आने की संभावना है। हालांकि 12 से 15 फरवरी तक समूचे राज्य में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।