
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, SP देवरिया
देवरिया में पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर रिश्वत लेने की शिकायतों पर SP संजीव सुमन ने सख्त कार्रवाई की है। फीडबैक सेल से मिली शिकायतों की पुष्टि के बाद दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है, वहीं एक अन्य सिपाही को प्रशासनिक आधार पर लाइनहाजिर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक फीडबैक सेल को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ पुलिसकर्मी पासपोर्ट सत्यापन के लिए आवेदकों से अवैध रूप से पैसे की मांग कर रहे हैं। इन शिकायतों की जांच में सामने आया कि थाना लार में तैनात सिपाही संदीप कुशवाहा और थाना महुआडीह में तैनात सिपाही उमंग यादव पासपोर्ट सत्यापन के बदले रिश्वत ले रहे थे। शिकायतें सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने तत्काल प्रभाव से दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
SP ने उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। जांच पूरी होने और दोष सिद्ध होने पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, थाना खामपार में तैनात सिपाही शीलरतन को प्रशासनिक आधार पर लाइन हाजिर किया गया है। उनके खिलाफ मिली शिकायतों की भी विभागीय जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर उनके विरुद्ध कार्रवाई का स्तर निर्धारित किया जाएगा।
SP संजीव सुमन ने सभी पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी दी है कि जनता के साथ किसी तरह के अनैतिक व्यवहार और भ्रष्टाचार पर सख्त कारवाई की जाएगी, उन्होंने जनता से भी अपील की है किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा यदि अवैध धन की वसूली की जाती है तो फौरन उसकी शिकायत करें, जिससे उनपर सख्त कारवाई की जा सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसेवा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार या अनुचित आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी शिकायतें मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कोई पुलिसकर्मी सरकारी कार्य के बदले पैसे की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कार्यालय या फीडबैक सेल को दें। इससे समय पर कार्रवाई हो सकेगी और पुलिस व्यवस्था में जनता का विश्वास बना रहेगा।
Published on:
31 Jan 2026 02:20 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
