3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Accident: दूध वाहन की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत, सदमे में परिजन

CG Accident: रोज की तरह 2 फरवरी को भी दूध वाहन नवागांव थूहा पहुंचा। घर के सामने गांव के 3 वर्षीय मुकेश यादव को वाहन ने चपेट में ले लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

धमतरी

image

Love Sonkar

Feb 03, 2026

Road accident

Road accident demo pic

CG Accident: धमतरी के कुरुद ब्लाक अंतर्गत ग्राम नवागांव (थूहा) में दूध संग्रहण वाहन (छोटा हाथी) की टक्कर से घर के सामने खेल रहे लगभग 3 साल के बच्चे की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि रोज की तरह 2 फरवरी को भी दूध वाहन नवागांव थूहा पहुंचा। घर के सामने गांव के 3 वर्षीय मुकेश यादव को वाहन ने चपेट में ले लिया।

सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर कुरुद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।