7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धमतरी, Jun 07, 2026

IAS Abinash Mishra: शिक्षा में लगाया गया धन इंवेस्टमेंट है, धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्टूडेंट्स को दिए सफलता के टिप्स

IAS Abinash Mishra: छत्तीसगढ़ कैडर के 2018 बैच के आईएएस अबिनाश मिश्रा ने स्टूडेंट्स को सफलता के कई टिप्स दिए। कार्यक्रम में मौजूद धमतरी एसडीएम पीयूष तिवारी ने असफलता पर हार नहीं मानने की बात कही..

IAS Abinash Mishra

IAS Abinash Mishra ( Photo - Patrika )

IAS Abinash Mishra: धीवर समाज के छात्र-छात्राओं के कैरियर काउंसलिंग एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना परिवार और समाज का विकास संभव नहीं है। शिक्षा में लगाया गया धन एक इंवेस्टमेंट है बच्चों की शिक्षा में लगाया गया धन कई गुना होकर वापस होता है इससे परिवार समाज और पूरे देश को लाभ मिलता है। ( Chhattisgarh News ) अत: अन्य संपतियों में निवेश की जगह शिक्षा में निवेश करें। धीवर समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जो उच्च पदों पर पहुंच चुके हैं उन्हें एक मंच पर लाकर कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, एन आई टी, आई आई टी कालेजों में ले जाकर शैक्षणिक भ्रमण कराया जाना चाहिए।

Dhamtari News: आवश्यक नहीं पहली बार में मिले सफलता

एसडीएम पीयूष तिवारी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह आवश्यक नहीं की बड़ी परीक्षाओं में एक ही बार में सफलता मिले, एक-दो बार असफल होने पर निराश न होवे अगली बार आप अवश्य सफल होंगे। विद्यार्थीयों को सही विषय चयन में आने वाली कठिनाईयों का हल बताया गया। इंजीनियर बनने के इच्छुक छात्रों को गणित विषय के काउंसलिंग में गणित के व्याख्याता मास्टर ट्रेनर आलोक मत्स्यपाल ने विस्तारपूर्वक जानकारी दिया।

बताए तनाव कम करने के तरीके

डाक्टर बनने के इच्छुक छात्रों को बायो विषय एवं नीट परीक्षा की तैयारी कैसे करें इस पर विस्तार से जानकारी दिया। बैंकिंग एवं सीए सेक्टर में जाने के इच्छुक छात्रों को कामर्स विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी ओमप्रकाश नाग व्याख्याता द्वारा दिया। मनोचिकित्सक डॉ निधी वर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को परीक्षा के समय होने वाली तनाव कम करने के तरीके बताया तथा अन्य मानसिक समस्याओं से निजात पाने का उपाय भी बताया गया।

तीसरे प्रयास में मिली सफलता

IAS Abinash Mishra: आईएएस अबिनाश मिश्रा ने 11वीं 12वीं में गणित विषय लेकर बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की। फिर जेईई एग्जाम क्रैक कर आईआईटी खड़गपुर में मैकनिकल ब्रांच में 2010 में प्रवेश लिया। 2014 में मैकेनिकल ब्रांच से बीटेक करने के बाद दिल्ली जाकर यूपीएससी की तैयारी करने लगे। यूपीएससी की तैयारी के दौरान उन्होंने पार्ट टाइम जॉब भी किया और संडे क्लासेस नामक एक सोशल स्टार्टअप में कोफाउंडर भी रहे। शुरू के तीन प्रयासों में असफलता के बाद अपने चौथें अटेंप्ट में प्री,मेंस, इंटरव्यू निकालते हुए 65वीं रैंक के साथ यूपीएससी क्रैक किया और आईएएस के लिए चुने गए।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा संरक्षक सेवकराम तारक, अध्यक्ष सुरेश कुमार धीवर, महासचिव डॉ रामलाल पेंदरिया, अध्यक्षता कर रहे परमेश्वर फूटान, दिलीप कुमार नाग, दीपक धीवर अध्यक्ष रायपुर परगना ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित कार्तिकराम हिरवानी को समाज द्वारा सम्मानित किया गया है। समस्त छात्र-छात्राओं को पुस्तक कापी एवं पेन वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश नाग एवं सोहन लाल धीवर द्वारा एएसएल ने किया। आभार प्रदर्शन विष्णु प्रसाद निषाद ने किया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें