
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
धमतरी. रूद्री मेला से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।
Road Accident : अस्पताल सूत्रों के मुताबिक ग्राम भोयना से ग्रामीणों का एक जत्था ट्रैक्टर में सवार होकर रूद्री में मेला देखने आया था। देर शाम तक मडई मेला घूमने के बाद रात करीब साढे़ 8 बजे वापस गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर में सवार होकर करीब 20 से ज्यादा श्रद्धालु रूद्री बैराज के रास्ते वापस भोयना आ रहे थे कि तभी शकरवारा में राइस मिल के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली का चारों पहिया ऊपर हो गया और उसमें सवार लोग नीचे दब गए। इससे वहां लोगों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की नजर पड़ते ही तत्काल ग्रामीणेां को इसकी सूचना दी। इसके बाद बीच बचाव में पहुंचे लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर की ट्राली में दबे लोगों को बाहर निकाला।
दुर्घटना में अत्यधिक चोट आने के कारण युवती बबली ध्रुव (16) पिता चन्द्रहास भोयना की मौत हो गई। जबकि विक्की ध्रुव (18) पिता घासूराम, टेमीन विश्वकर्मा (14) पिता धन्नुराज, सविता नेताम (16) पिता स्व. पुनाराम, भाविका देवांगन (14) पिता उपेन्द्र देवांगन, भानबाई नेताम (35) पति हरिशचंद्र नेताम, योगेन्द्र साहू (12) पिता करण तथा अंजली साहू (16) निवासी भोयना घायल हो गए। इनमें से दो लोगों का हाथ-पैर फैक्चर है। चालक को भी चोटें आई है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Updated on:
06 Feb 2023 01:43 pm
Published on:
06 Feb 2023 01:37 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)