AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

धामनोद. (धार)
धार जिले के अंतिम छोर पर बसे खलघाट में एबी रोड पर नर्मदा नदी ब्रिज पर मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ है। यहां पुल पर खड़े ट्रक में पीछे से हंस ट्रेवल्स की बस जा घुसी। टक्कर इतनी जोर की थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में बैठे 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। तीन की हालत गंभीर होने से इंदौर रेफर किया गया। अन्य का उपचार धामनोद के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से इंदौर जा रही हंस ट्रेवल्स की बस एमएन 07 बी 0694 नर्मदा ब्रिज पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। घटना सुबह 6.30 से 7 बजे के करीब हुई है। इस समय गाड़ी के अंदर कुछ यात्री सो रहे थे। कुछ जाग रहे थे। ब्रिज पर ट्रक खड़ा था समझ ही नहीं पाए और सीधे जाकर ट्रक में बस घुस गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में एंबुलेंस और प्राइवेट वाहनों से घायलों को धामनोद अस्पताल लाया गया। घटनास्थल पर खलटांका चौकी से पुलिस एवं धामनोद थाने से पुलिस बल पहुंचा गया था।
दुर्घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आई है। यात्रियों ने बताया कि बस ब्रिज पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी थी। जिसके कारण बस ड्राइवर भी अंदर फंस गया। उसके दोनों पैर कटकर शरीर से अलग हो गए। यात्रियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे बैठे हुए यात्री भी नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि बस में 52 सवारी बैठी थी। जिनमें से तीन को गंभीर चोटे आने पर इंदौर भेजा गया है।
हादसे के बाद एक साथ जब घायलों को धामनोद लाया गया, तो अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल नजर आया। डॉक्टर और स्टॉफ द्वारा घायलों का उपचार किया। कई लोगों के सिर और हाथ-पैरों में चोटें आई है। घटनास्थल से घायलों को अस्पताल लाने के लिए जिस एंबुलेंस को भेजा गया था, उसके टायर भी पुराने हो चुके थे। टायर से तार बाहर निकल अया। ऐसे में घायलों को लाते समय भी रिस्क रही। अस्पताल की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
23 Apr 2024 04:09 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।