Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

Dev Deepawali 2024: 30 साल बाद देव दीपावली पर शनि का दुर्लभ योग, दान पुण्य और इन कार्यों से मिलेगा 100 गुना फल

Dev Deepawali 2024: देव दीपावली आज है, इस दिन शिव और विष्णु जी की पूजा का विशेष महत्व है। विशेष बात यह है कि 15 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा को दुर्लभ यो ग बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन दान पुण्य समेत इन कामों को करने से 100 गुना अधिक फल मिलता हैं। आइये जानते हैं देव दीपावली पर क्या करना चाहिए ..

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Dev Deepawali 2024
Dev Deepawali 2024: देव दीपावली पर क्या करें

Dev Deepawali 2024 Rare Yoga: मान्यता के अनुसार देव दीपावली पर देवता दिवाली मनाते हैं। इसके लिए देवता आज के दिन बनारस के गंगा तट पर पहुंचते हैं और दीये जलाते हैं। विशेष बात ये है कि आज के दिन बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में भगवान शिव के साथ विष्णु जी की पूजा की जाती है।


इसके अलावा काशी के घर-घर दीये जलाए जाते हैं, गंगा में दीपदान किया जाता है और घरों में लोग लक्ष्मीजी की पूजा करते हैं, गंगा स्नान और दान पुष्य करते हैं। सत्य नारायण की कथा का आयोजन करते हैं, जप-तप आदि किया जाता है। दिवाली की तरह ही उत्सव मनाया जाता है। लेकिन खास बात यह है कि 15 नवंबर शुक्रवार को देव दीपावली पर दो शुभ योग बन रहे हैं। आइये जानते हैं कौन से शुभ योग बनेंगे..


30 साल बाद शनि का दुर्लभ योग

Rare shani yoga: भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रमा मेष राशि में होकर मंगल के साथ राशि परिवर्तन योग बनाएंगे, साथ ही मंगल और चंद्रमा के एक दूसरे से चतुर्थ दशम होने से धन योग भी बनेगा। इसके साथ ही चंद्रमा और गुरु के एक दूसरे से द्विद्वाश योग होने से सुनफा योग भी बनेगा।

वहीं शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि में विराजमान हैं इसलिए इस दिन शश राजयोग भी बन रहा है, जो फिर 30 साल के बाद ही बनेगा। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा पर जो भी उपाय और दान पुण्य के कार्य करेंगे तो आपको उसका 100 गुना अधिक फल मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः

Kartik Purnima Upay: कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली पर जरूर करें यह काम, शनि दोष से मिल जाएगी राहत

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान दान का महत्व

कार्तिक महीना सभी महीनों में बेहद शुभ फलदायक है। यह भगवान विष्णु को अति प्रिय है, इसकी पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने और गरीबों को दान करने से पूरे महीने किए गए पूजा-पाठ के बराबर फल मिलता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान, दीपदान, पूजा, आरती, हवन और दान-पुण्य करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।


कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर करें ये काम

Kartik Purnima Par Jaroor Karen Ye Kam: सभी तीर्थों का ध्यान करेंः इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़नी और सुननी चाहिए। जरूरतमंद लोगों को फल, अनाज, दाल, चावल, गरम वस्त्र आदि का दान करना चाहिए। कार्तिक पूर्णिमा पर अगर नदी में स्नान करने नहीं जा पा रहे हैं तो घर ही सुबह जल्दी उठें और पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें। स्नान करते समय सभी तीर्थों का और नदियों का ध्यान करना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः

Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा कल, राशि अनुसार दान से मिलेगा दस यज्ञ का फल


सूर्य को अर्घ्य देंः सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं। जल तांबे के लोटे से चढ़ाएं। अर्घ्य देते समय सूर्य के मंत्रों का जाप करना चाहिए।


गौशाला को दान करेंः किसी गौशाला में हरी घास और धन का दान करें।


शिव पूजा करेंः कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें, कर्पूर जलाकर आरती करें। शिव जी के साथ ही गणेश जी, माता पार्वती, कार्तिकेय स्वामी और नंदी की भी विशेष पूजा करें।


हनुमान जी की पूजा करेंः हनुमान जी के सामने दीपक जलाकर हनुमान चालीसा पढ़ें या सुंदरकांड का पाठ करें।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar