AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Somvar Ke Upay: सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ का दिन माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से जीवन में आ रही बाधा दूर हो जाती हैं। कहा जाता है कि इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। आइए जानते हैं सोमवार के दिन विवाह में रुकावट के लिए क्या उपाय करने चाहिए।
हिंदू धर्म में हफ्ते में सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित है। सोमवार के दिन भगवान शंकर की पूजा की जाती है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। सोमवार का व्रत रखने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है। वहीं कुंवारी लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है। शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए सोमवार का व्रत रखती हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि सोमवार के दिन कुछ उपाय करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। साथ ही भक्तों पर अपनी विशेष कृपा बनाए रखते हैं।
सोमवार के दिन शिवलिंग पर 21 बेलपत्र चढ़ाएं। पत्ते पर लिखें ओम नम: शिवाय लिखें। मंदिर में जाकर या फिर घर पर शिवलिंग पर अर्पित करें। आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।
शादीशुदा जोड़े को अगर संतान नहीं हो रही है तो सोमवार के दिन आटे से शिवलिंग बनाएं। इसके बाद इस आटे के शिवलिंग का 11 बार जलाभिषेक अवश्य करें। ये उपाय आपकी सूनी गोद को जरूर भर देगा।
अगर आपकी शादी में अड़चन आ रही हैं तो आप सोमवार के दिन शिवलिंग पर केसर वाला दूध चढ़ाएं। ऐसा करने से आपका रिश्ता अच्छा होगा। वही आपके विवाह के योग भी बन जाएंगे।
सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर गंगाजल जरुर अर्पित करें। इसके बाद ओम नम: शिवाय का जाप करें। इससे भोलेनाथ आपकी भक्ति को देखकर प्रसन्न होंगे। साथ ही आपके जीवन में सुख-समृद्धि भी बनी रहेगी।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
01 Dec 2024 03:23 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।