AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika


Somwar ke Upay:सनातन धर्म में भगवान शिव को भोले भंडारी के नाम से पुकारा जाता है। यानी कि वे इतने भोले और कृपालु हैं कि, अपने भक्त का भंडार बिना देर किए भर देते हैं। महादेव केवल छोटी-से श्रद्धा भरे काम से प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्त की मनचाही इच्छा पूरी करते हैं। इस लेख में हम आपको भगवान शिव की कृपा पाने के आसान उपाय बता रहे हैं। इन्हें फॉलो कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता हासिल कर सकते हैं।
हिंदू शास्त्रों के अनुसार, सोमवार का दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की कृपा पाने का सबसे सही दिन होता है। मान्यता है कि, जो भक्त सच्चे मन से इस दिन भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं, उनके जीवन से स्ट्रेस और पैसों की दिकक्तें दूर हो जाती हैं। साथ ही फैमिली प्रॉब्लम और लव लाइफ की समस्याओं से भी छूटकारा मिलता है।
शिवलिंग अभिषेकः सोमवार के दिन शिवलिंग का अभिषेक करना बहुत लाभकारी होता है। शास्त्रों के अनुसार, अलग-अलग द्रव्यों से अभिषेक करने के कई लाभ मिलते हैं।
दूध और गंगाजल: मानसिक शांति और शुद्धता
दही और घी: पारिवारिक सुख और स्थिरता।
शहद और गन्ने का रस: आर्थिक समृद्धि और मीठी वाणी।
महादेव को दिखावा नहीं, भाव प्रिय है। वे बहुत ही भोले हैं। केवल एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं। बस जरूरत है तो, पूरे विश्वास और समर्पण की। सच्चे मन से आप जो भी अर्पित करेंगे, उसे शिव जी खुशी-खुशी स्वीकार करते हैं।
बेलपत्र: तीन पत्तियों वाला बेलपत्र, जिस पर चंदन से 'राम' या 'ॐ' लिखा हो।
चावल और चंदन: बिना टूटे हुए चावल (अक्षत) और सफेद चंदन का तिलक।
धतूरा और भांग: नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है।
अगर आप किसी बीमारी या अनजाने डर से परेशान हैं, तो सोमवार के दिन 'महामृत्युंजय मंत्र' का जाप जरूर करें। साथ ही 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप भी एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
मान्यता है कि, सोमवार व्रत के दौरान फलाहार का पालन करना चाहिए। फल, नारियल पानी और दूध का सेवन कर सकते हैं। शाम को भगवान को भोग लगाने के बाद चूरमे के लड्डू का प्रसाद ग्रहण करना बहुत शुभ होता है। विशेष इच्छा की पूर्ति के लिए आप 'सोलह सोमवार' का व्रत भी कर सकते हैं।
शिव पुराण कहती है कि…क्षमता के अनुसार, गरीबों को भोजन कराना और रुद्राक्ष का दान आपके पापों का नाश करता है। इससे आपका आत्मबल भी बढ़ता है।
मानसिक शांति: चंद्रमा का संबंध मन से है। शिव चंद्रमा को धारण करते हैं। ऐसे में सोमवार की पूजा तनाव और चिंताओं को कम करती है।
गृहस्थ सुख: पति-पत्नी के बीच के विवाद सुलझते हैं। संतान सुख मिलने की भी मान्यता है।
कार्यक्षेत्र में स्थिरता: नौकरी और व्यवसाय में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
21 Dec 2025 01:50 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।