10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाने में घुसते ही चकरा गया विधायक का सिर, न संतरी मिला न मुंशी; थानेदार की लगा दी क्लास

धौलपुर के बसई डांग थाना क्षेत्र में अचानक बाड़ी विधायक जसवंत सिंह पहुंचे तो उन्हें वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। इस पर विधायक ने इधर-उधर देखा, लेकिन कोई कार्मिक नहीं दिखा तो सीधे फोन लगाकर थानेदार से बात कर स्थिति बताते हुए नाराजगी जताई।

less than 1 minute read
Google source verification
Bari MLA Jaswant Singh
Play video

Bari MLA Jaswant Singh (Patrika Photo)

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले से कानून-व्यवस्था की पोल खोलने वाली एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। बाड़ी विधायक जसवंत सिंह जब अचानक बसई डांग थाने पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। पूरे थाने में उन्हें एक भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। इस लापरवाही पर बिफरते हुए विधायक ने मौके से ही थाना प्रभारी को फोन लगाया और अपनी नाराजगी जाहिर की।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर विधायक जसवंत सिंह क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने निकले थे। इसी दौरान वे औचक निरीक्षण के लिए बसई डांग थाने पहुंच गए। लेकिन जैसे ही वे अंदर दाखिल हुए, वहां सन्नाटा पसरा था। विधायक ने थाने के हर कमरे और परिसर में इधर-उधर देखा, लेकिन संतरी से लेकर मुंशी तक, कोई भी ड्यूटी पर मौजूद नहीं था।

थानेदार से बोले- यह कैसी व्यवस्था है?

थाने को पूरी तरह लावारिस देख विधायक ने तुरंत थाना अधिकारी को फोन मिलाया। उन्होंने फोन पर कड़े लहजे में कहा, ऐसा तो मैंने पूरे राजस्थान में कहीं नहीं देखा कि थाने पर एक भी सिंगल आदमी मौजूद नहीं है। यह कैसी व्यवस्था है? थाने का इस तरह खाली रहना आम जनता की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विधायक के इस औचक निरीक्षण का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक व्यवस्था से बेहद खफा नजर आ रहे हैं और पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।