11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dungarpur Crime : सोशल मीडिया फ्रेंड को अश्लील वीडियो दिखाकर ‘लड़की’ ने ऐंठे 23 लाख रुपए, पूरा मामला जानकर चौंक जाएंगे

Dungarpur Crime : डूंगरपुर में सोशल मीडिया पर लड़की की फर्जी आइडी बनाकर ठगी करने के मामले में रविवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
Dungarpur Crime a girl extorted 23 lakh rupees from a social media friend showing him obscene videos You shocked know whole story

ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

Dungarpur Crime : डूंगरपुर में सोशल मीडिया पर लड़की की फर्जी आइडी बनाकर ठगी करने के मामले में रविवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गिरधारी सिंह ने बताया कि जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के एक युवक ने साइबर थाने में रिपोर्ट दी थी। उसमें बताया कि उसकी फेसबुक आइडी पर एक लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इस पर रिक्वेंस्ट को प्रार्थी ने स्वीकार कर लिया। बाद में दोनों में वार्तालाप शुरू हुआ।

रुपए मांगे तो, प्रार्थी ने किया मना

प्रार्थी ने अपना व्हाट्सएप नंबर दिया। वार्तालाप में अक्सर वह युवक को अश्लील वीडियो दिखाती थी। वहीं, उसने अपने आप को उदयपुर में एक हॉस्पिटल में कार्यरत होना बताया और उसका चिकित्सक के पद पर प्रमोशन होने पर अहमदाबाद प्रशिक्षण करना जाने के बारे में बताया। महिला ने रुपए मांगे तो, प्रार्थी के मना करने पर वह उसे डराने धमकाने लगी और उसके बीच हुई वार्तालाप को अपने परिजनों को बताने की धमकी दी।

करीब 23 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की

इस पर प्रार्थी मानसिक तनाव में आ गया और उसने 9 माह में लगभग करीब 23 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी। प्रार्थी ने बाद में यह राशि वापस मांगी तो, उसने लौटाने से मना कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन की।

बाडमेर में आरोपी को पुलिस टीम ने धर दबोचा

पुलिस टीम बाडमेर पहुंची और आरोपी की अलग जगह पर दबिश देने के बाद रविवार को अम्बेडकर कॉलोनी बाडमेर निवासी कपिलदेव उर्फ बाबू मेघवाल पुत्र ठाकरा राम मेघवाल को गिरफ्तार किया। कार्रवाई एएसआई छत्तर सिंह, मदनलाल, कांस्टेबल अभिषेक, मगन, सत्येंद्र सिंह व ज्योति शामिल थी।

50 लाख से अधिक राशि की ठगी

पुलिस ने भी बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक महिला के नाम पर फर्जी आइडी बना रखी थी। इस आइडी के माध्यम से वह लोगों से ठगी करता था। आरोपी अब तक 50 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर चुका है।

पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ने अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। पुलिस जानकारी जुटाकर उसके निवास पर पहुंची, तो वह खिड़की से भाग गया। वहीं, रात को गाड़ी को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर घर पर सोने आ जाता था। पुलिस ने कुछ दिनों तक उसको वॉच कर गिरफ्तार किया। वहीं, आरोपी पर बाडमेर व उदयपुर में भी कई मामले दर्ज हैं।