11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vande Bharat Train : डूंगरपुर को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जनता की बल्ले-बल्ले, जानें कब से होगा संचालन

Vande Bharat Train : डूंगरपुर की जनता की बल्ले बल्ले हुई। डूंगरपुर को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली। जानें कब से वंदे भारत ट्रेन का संचालन होगा।

2 min read
Google source verification
Dungarpur gets gift Vande Bharat train People happy know when operation will begin

फाइल फोटो पत्रिका

Vande Bharat Train : डूंगरपुर की जनता की बल्ले बल्ले हुई। मेवाड़ और वागड़ अंचल के लिए रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। आगामी 16 फरवरी से उदयपुर-असारवा (अहमदाबाद) तक वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। इसका ठहराव डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर भी होगा। इसके साथ ही डूंगरपुर को पहली बार देश की अत्याधुनिक हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलेगी। वंदे भारत के संचालन से अब डूंगरपुर से उदयपुर की दूरी मात्र 1 घंटा 38 मिनट और अहमदाबाद की दूरी 2 घंटे 58 मिनट में तय होगी।

हजारों लोगों को सीधा लाभ

डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले के हजारों लोग रोजगार, व्यापार और शिक्षा के लिए गुजरात और महाराष्ट्र में निवास करते हैं। अहमदाबाद इन क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रमुख व्यावसायिक और ट्रांजिट केंद्र है। अब वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से कम समय में अहमदाबाद पहुंचना और उसी दिन लौटना संभव हो सकेगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार भविष्य में इस ट्रेन को सूरत तक विस्तारित करने की भी योजना है। ऐसा होने पर महाराष्ट्र की ओर जाने वाले यात्रियों को और बेहतर रेल सुविधा मिल सकेगी।

डूंगरपुर की बढ़ेगी पहचान

अब तक डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर डेमू और कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का ही संचालन होता रहा है। वंदे भारत ट्रेन के ठहराव से डूंगरपुर स्टेशन की रेल मानचित्र पर अहम पहचान बनेगी। रेलवे द्वारा इस हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल पहले ही सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है।

ऐसा रहेगा वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल

वंदे भारत ट्रेन सुबह 6.10 बजे उदयपुर से रवाना होगी। सुबह 7.48 बजे डूंगरपुर पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन अहमदाबाद (असारवा) के लिए रवाना होकर सुबह 10.25 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन शाम 5.45 बजे असारवा से रवाना होकर रात 8 बजे डूंगरपुर पहुंचेगी, जहां दो मिनट के ठहराव के बाद रात 10 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव हिम्मतनगर और जावर स्टेशन पर रहेगा। मंगलवार को ट्रेन का संचालन नहीं होगा।

पीएम और रेल मंत्री ने दी वंदे भारत ट्रेन को स्वीकृति

वागड़ और मेवाड़ की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री ने वंदे भारत ट्रेन को स्वीकृति दी है। इसे जल्द ही सूरत तक बढ़ाया जाएगा, जिससे महाराष्ट्र तक आवागमन और आसान होगा।
मन्नालाल रावत, सांसद उदयपुर