1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: दुर्ग में धर्म परिवर्तन का आरोप, ईसाई धर्म अपनाने दबाव बनाने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने का गंभीर मामला सामने आया है। आर्थिक सहायता, बीमारी ठीक कराने और बेटी की शादी में सहयोग का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। […]

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: दुर्ग में धर्म परिवर्तन का आरोप, ईसाई धर्म अपनाने दबाव बनाने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार(photo-patrika)

CG News: दुर्ग में धर्म परिवर्तन का आरोप, ईसाई धर्म अपनाने दबाव बनाने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने का गंभीर मामला सामने आया है। आर्थिक सहायता, बीमारी ठीक कराने और बेटी की शादी में सहयोग का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पदुमनगर चरोदा निवासी 36 वर्षीय महिला रूखमणी पाण्डेय ने रविवार को थाना पुरानी भिलाई में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता घरेलू कार्य और खाना बनाने का काम करती हैं।

CG News: पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

उन्होंने बताया कि 25 जनवरी 2026 को दो अज्ञात महिलाएं उनके घर पहुंचीं और ईसाई धर्म अपनाने पर बीमारी ठीक होने, आर्थिक सहायता मिलने और जीवन की परेशानियां दूर होने का दावा किया। पीड़िता के अनुसार जब उन्होंने धर्म परिवर्तन से साफ इनकार किया, तो दोनों महिलाएं वहां से चली गईं। हालांकि मामला यहीं खत्म नहीं हुआ।

दोबारा आकर बढ़ाया दबाव

1 फरवरी 2026 को दोनों महिलाएं दोबारा पीड़िता के घर पहुंचीं। इस बार उन्होंने बाइबिल पढ़ने, इलाज में मदद, आर्थिक सहयोग और बेटी की शादी में सहायता देने का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया। पीड़िता और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद पीड़िता ने थाना पुरानी भिलाई पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 299 बीएनएस और धारा 04 छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

आरोपों की पुष्टि के बाद गिरफ्तारी

विवेचना के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सारिका डाडिंगे (42 वर्ष), निवासी खुर्सीपार और प्रियंका साईमन (33 वर्ष), निवासी कुम्हारी के रूप में हुई है।