Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

Aravali Hills को लेकर क्या है विवाद? ये है भारत का सबसे पुराना पर्वत

अरावली पहाड़ियों को लेकर विवाद गर्माता जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये विवाद क्यों हो रहा है। साथ ही आपको इस बारे में जानकारी है कि भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन सी है? आइये जानते हैं।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Aravali Hills
Aravali Hills

Aravali Hills को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। देशभर, खासकर राजस्थान में अरावली पहाड़ियों को लेकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किये जा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये मुद्दा क्या है, या इसको लेकर इतना विवाद क्यों हो रहा है? सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पहाड़ियों की परिभाषा और उनसे जुड़े 100 मीटर के मानक को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है। यह याचिका हरियाणा के सेवानिवृत्त वन अधिकारी आरपी बलवान द्वारा दायर की गई है। अदालत ने केंद्र सरकार, हरियाणा और राजस्थान सरकारों के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) से जवाब तलब किया है।

Aravali Hills विवाद क्या है?


यह मामला सुप्रीम कोर्ट के चर्चित टीएन गोदावरमन थिरुमुलपाद बनाम यूनियन ऑफ इंडिया केस से जुड़ा हुआ है, जिसमें वर्ष 1996 में ‘वन’ की डिटेल व्याख्या की गई थी। नवंबर 2025 में अदालत ने पर्यावरण मंत्रालय की एक समिति की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए अरावली पहाड़ियों की एक समान परिभाषा तय की थी। इस परिभाषा के अनुसार, स्थानीय आधार स्तर से 100 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाली पहाड़ियों को ही अरावली माना जाएगा। इसके साथ ही उनकी ढलान और आसपास की भूमि भी उसी श्रेणी में आएगी। याचिकाकर्ता का तर्क है कि इस नियम के लागू होने से 100 मीटर से कम ऊंची पहाड़ियां कानूनी संरक्षण से बाहर हो जाएंगी, जिससे उनका तेजी से दोहन हो सकता है। अरावली पर्वतमाला गुजरात से लेकर दिल्ली तक फैली हुई है और यह थार रेगिस्तान के फैलाव को रोकने में अहम भूमिका निभाती है। यदि 100 मीटर का मानक लागू होता है, तो अरावली का बड़ा हिस्सा संरक्षण के दायरे से बाहर हो जाएगा।

भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन सी है?


अरावली पर्वत विवाद के बाद अब यह जानकारी भी सर्च की जा रही है कि देश में सबसे पुराना पर्वत कौन सा है? अगर आपको जवाब नहीं पता है तो आपको बता दें कि अरावली पर्वतमाला भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला है। साथ ही सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखलाओं में गिनी जाती है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar