5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 02, 2026

CBSE 12th Re-evaluation 2026: सीबीएसई ने खोला 12वीं री-इवैल्यूएशन पोर्टल, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

CBSE Class 12th Re evaluation 2026: लगातार हो रही देरी के बाद आखिरकार CBSE ने 12वीं री-इवैल्यूएशन पोर्टल खोल दिया है। जानें बोर्ड ने नियमों में क्या बदलाव किया है और अब आपके पास अप्लाई करने के लिए कितने दिन बचे हैं?

New CBSE Chairman Announced

CBSE

CBSE 12th Revaluation: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने लगातार हो रही देरी के बाद आखिरकार कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों के मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए पोर्टल खोल दिया है। जो भी स्टूडेंट्स इस प्रक्रिया के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।

वीडियो देखकर करें आवेदन

सीबीएसई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए छात्रों से अपील की है कि वे आवेदन जमा करने से पहले पोर्टल पर मौजूद इंस्ट्रक्शनल वीडियो को ध्यान से देखें। बोर्ड ने मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई करने के पूरे प्रोसेस की स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दी है। इससे पहले बोर्ड ने कहा था कि वह 1 जून को सीबीएसई कक्षा 12 री-इवैल्यूएशन पोर्टल खोलेगा।

पोर्टल खुलने में हुई कई बार देरी

शुरुआत में यह पोर्टल 29 मई को उन उम्मीदवारों के लिए खोला जाना था, जिन्होंने अपनी जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी हासिल कर ली थी। हालांकि, सीबीएसई ने यह कहते हुए इसकी तारीख 1 जून तक टाल दी थी कि एक पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उसे अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। स्टूडेंट्स को 19 मई से 25 मई के बीच अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन 26 मई के बाद पोर्टल को एक्सेस नहीं किया जा सका था।

एक्सपर्ट करेंगे आपत्तियों की जांच

संशोधित कार्यक्रम के तहत जिन उम्मीदवारों को अपनी उत्तर पुस्तिकाएं मिल गई हैं, वे किसी भी प्रश्न पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। अगर उन्हें लगता है कि किसी प्रश्न के लिए गलत नंबर दिए गए हैं या नंबर नहीं दिए गए हैं, तो वे अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि विषय विशेषज्ञों द्वारा ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) सिस्टम के माध्यम से इन आपत्तियों की जांच की जाएगी।

इतनी देनी हौगी फीस

वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए, स्टूडेंट्स को वेरिफिकेशन के लिए 500 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका और री-इवैल्यूएशन के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न का भुगतान करना होगा। उम्मीद है कि बोर्ड अंतिम स्कैन की गई उत्तर पुस्तिका आवेदकों को उपलब्ध कराए जाने के बाद कम से कम 2 दिनों तक वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल खुला रखेगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी जरूरी अपडेट के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in को समय-समय पर चेक करते रहें।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें