13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CTET 2026: प्रोविजनल आंसर की का इंतजार, जल्द मिलेगी अपने प्रदर्शन की झलक

इस साल सीटीईटी की परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। दोनों दिन परीक्षा दो-दो शिफ्ट में हुई।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
CTET 2026

CTET 2026

CTET 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी 2026 की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित कर ली है। अब लाखों अभ्यर्थियों की नजर एक ही चीज पर टिकी है- प्रोविजनल आंसर की। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार जल्द ही अपनी आंसर-की देख सकेंगे और अंदाजा लगा पाएंगे कि उनका प्रदर्शन कैसा रहा।

CTET Exam: कब हुई थी परीक्षा?


इस साल सीटीईटी की परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। दोनों दिन परीक्षा दो-दो शिफ्ट में हुई। सुबह की शिफ्ट 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों का आयोजन किया गया था। उम्मीदवारों ने अपनी योग्यता के अनुसार प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) या उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर के लिए पेपर चुना था। कुछ अभ्यर्थियों ने दोनों पेपर भी दिए।

CTET 2026: आपत्ति कर पाएंगे दर्ज


अब बात सबसे अहम अपडेट की। परीक्षा खत्म होने के बाद आमतौर पर दो से तीन दिनों के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाती है। इस बार भी उम्मीद है कि सीबीएसई जल्द ही इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अपलोड करेगा। जैसे ही आंसर की जारी होगी, उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे और अपने उत्तरों का मिलान कर पाएंगे।

आंसर की जारी होने के बाद बोर्ड अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने का मौका भी देगा। अगर किसी प्रश्न का उत्तर गलत लगता है, तो उस पर चुनौती दी जा सकती है। हालांकि इसके लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये की फीस तय की गई है। ध्यान रहे, केवल वही आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी जिनके साथ निर्धारित शुल्क जमा किया गया हो। आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा सीमित होगी, इसलिए उम्मीदवारों को सतर्क रहना होगा। तय समय के बाद किसी भी प्रकार की चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!