
School Holiday News: स्कूल जाने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। उन्हें अप्रैल महीने में एक और छुट्टी मिलने वाली है। अप्रैल के दूसरे हफ्ते में कई राज्यों के स्कूलों में एक दिन की छुट्टी रहेगी। मालूम हो कि बिहार, यूपी, एमपी, दिल्ली समेत कई राज्यों के स्कूलों ने 17 अप्रैल को छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इन सभी राज्यों ने इसके संबंध में सूचना जारी कर दी है।
कल यानी कि 17 अप्रैल को राम नवमी का त्यौहार (Ram Navami Festival) है। उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में इस पर्व को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। राम नवमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों में छुट्टियां (Ram Navami Holiday) रहने वाली हैं।
नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही स्कूली छात्रों को काफी छुट्टियां मिलने वाली हैं। बता दें कि पर्व त्यौहार और लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) को देखते हुए कई राज्य छुट्टियों का ऐलान कर सकते हैं। वहीं आने वाले समय में गर्मी की छुट्टियां भी होने वाली हैं। दिल्ली, बिहार और मध्य प्रदेश के स्कूलों ने कैलेंडर जारी करते हुए छुट्टियों का ऐलान कर दिया।
Published on:
16 Apr 2024 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
