3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Government Job Rules: शरीर के इन हिस्सों पर टैटू है तो भूल जाइए सरकारी नौकरी! आर्मी से लेकर रेलवे तक जान लें टैटू से जुड़ी गाइडलाइंस

Government Job Rules 2026: क्या शरीर पर टैटू होने से सरकारी नौकरी नहीं मिलती? आर्मी, पुलिस, एसएससी और रेलवे जैसे विभागों में टैटू को लेकर क्या हैं नियम और किन गलतियों से रद्द हो सकता है आपका आवेदन। इसके साथ ही जानिए क्या टैटू हटवाने के बाद नौकरी मिल सकती है? जान लें आर्मी, पुलिस और SSC के कड़े नियम कहीं टूट न जाए आपका सपना।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

Feb 02, 2026

Government Job Rules 2026

Government Job Rules (PC: AI Image)

Government Job Rules: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के मन में अक्सर यह डर रहता है कि शरीर पर टैटू होने की वजह से वे परीक्षा से बाहर हो सकते हैं। समाज में यह धारणा है कि, टैटू वाले उम्मीदवारों को सरकारी विभागों में जगह नहीं मिलती। टैटू होने का मतलब यह कतई नहीं है कि आप सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य हैं, लेकिन इसके लिए हर विभाग के अपने कुछ सख्त नियम और शर्तें हैं जिनका पालन करना जरूरी है। अगर आप भी टैटूज के शौकीन हैं और गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं तो फौरन जान लें टैटू से जुड़े ये जरूरी नियम और शर्तें।

Government Job Guidelines: क्यों किया जाते हैं टैटूज अवॉइड?

सरकारी कर्मचारी को प्रशासन और व्यवस्था का अहम चेहरा माना जाता है। इनसे समाज और लोग एक डिस्प्लिंड और प्रोफेशनल इमेज की उम्मीद करते हैं। शरीर पर दिखने वाले विजिबल या आपत्तिजनक टैटू इनकी छवि को खराब कर सकते हैं। खासतौर पर ऐसे टैटू जो किसी धार्मिक, राजनीतिक या विवादित विचारधारा को दर्शाते हों, उन्हें सरकारी सेवाओं में गंभीरता से लिया जाता है। इतना ही नही ऐसे मामलों में आपकी उम्मीदवारी भी रद्द की जा सकती है।

Tattoo Rules for Government Jobs: क्या टैटू हटवाना है समाधान?

अगर मेडिकल टेस्ट से पहले टैटू को लेजर तकनीक से हटवा लिया जाए और उसका निशान बहुत हल्का हो, तो कैंडिडेट को फिट माना जा सकता है। लेकिन यहां भी एक पेंच है, यदि मेडिकल जांच के दौरान टैटू पाया गया और उसके बाद आपने उसे हटवाया है, तो उसे नियमों के खिलाफ माना जा सकता है। इसलिए एक्सपर्ट्स की सलाह है कि, मेडिकल जांच से पहले ही कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए गए टैटूज से जुड़े नियमों और शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें।

Medical Test Criteria for Tattoos: अलग-अलग विभागों में टैटू से जुड़े नियम

  • भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना रक्षा सेवाओं में टैटू को लेकर नियम सबसे ज्यादा कड़े हैं। यहां केवल हाथ के अंदरूनी हिस्से या हथेली के पीछे वाले छोटे टैटू की ही इजाजत दी जाती है। चेहरे, गर्दन या शरीर के किसी भी दिखने वाले हिस्से पर टैटू होने पर उम्मीदवार को तुरंत अयोग्य करार कर दिया जा सकता है।
  • पुलिस और अर्धसैनिक बल (CAPF) पुलिस, बीएसएफ, सीआरपीएफ और आईटीबीपी जैसी सेवाओं में टैटू की इजाजत तब दी जाती है जब, वह वर्दी पहनने के बाद दिखाई न दे। यदि टैटू छोटा है और उसमें कोई इन्फ्लेमेटरी संकेत नहीं है, तो उसे स्वीकार कर लिया जाता है।
  • एसएससी, बैंक और रेलवे इन विभागों में नियम थोड़े लचीले हैं। यदि टैटू कपड़ों के नीचे ढका रहता है और अशोभनीय नहीं है, तो आमतौर पर उम्मीदवार को कोई प्रॉब्लम नहीं होती। हालांकि, चेहरे या गले जैसे हिस्सों पर टैटू होने से इंटरव्यू के दौरान आपकी नेगेटिव इमेज बन सकती है।

Government Jobs Policy: इन बातों का रखें खास ख्याल

  • किसी भी सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
  • खासतौर से आप सेना या पुलिस में जाना चाहते हैं, तो शरीर के किसी भी हिस्से पर टैटू बनवाने से बचें।
  • रिलिजियस सिंबल्स वाले छोटे टैटू कई बार स्वीकार कर लिए जाते हैं, लेकिन विवादित शब्दों वाले टैटू मुसीबत बन सकते हैं।

Tattoo Rules for Government Jobs: किस आर्टिकल के तहत आता है?

भारतीय संविधान में टैटू को लेकर कोई अलग से कोई खास नियम नहीं है। हालांकि, सरकारी सेवाओं में आर्टिकल 309 के तहत सरकार को यह अधिकार है कि, वह कर्मचारियों के लिए अनुशासन और ड्रेस कोड से जुड़े नियम बना सके। इसी आधार पर भर्ती विज्ञापनों में टैटू को लेकर शर्तें जोड़ी जाती हैं। सरकारी भर्ती नियमों के मुताबिक, टैटू को लेकर सबसे सख्त गाइडलाइंस सेना और अर्धसैनिक बलों (जैसे BSF, CRPF) में हैं।

इसलिए एक्सपर्ट्स की सलाह है कि, मेडिकल से पहले ही आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए टैटू संबंधी नियमों को अच्छी तरह पढ़ लेना चाहिए। इसलिए, युवाओं के लिए सबसे बेहतर यही है कि वे किसी भी भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और करियर के हित में समय रहते सही फैसला लें।