AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

UPSC Success Story of IAS Vanshika Yadav: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास करना कई युवाओं का सपना होता है। कुछ लोग इस सपने को पूरा करने के लिए अपनी जमी-जमाई नौकरी तक दांव पर लगा देते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है वंशिका यादव की है जिन्होंने, आईएएस बनने के लिए लाखों के पैकेज वाली नौकरी को भी ठुकरा दिया।
दिल्ली की रहने वाली वंशिका यादव ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने बेंगलुरु में सिस्को (Cisco) नाम की कंपनी में काम किया। वंशिका के पास एक बेहतरीन करियर और हाई-पैकेज जॉब का ऑफर था, लेकिन उनका लक्ष्य सिविल सेवा में जाने का था। उन्होंने लोगों की परवाह किए बिना अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया और पूरी तरह से यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं।
वंशिका का IAS बनने का यह सफर आसान नहीं रहा। शुरुआती दो प्रयासों में उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा। लगातार दो बार फेल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। तीसरे प्रयास के लिए उन्होंने अपनी रणनीति बदली और प्रीलिम्स एग्जाम की तैयारी नए सिरे से शुरू की। उन्होंने रात-दिन मेहनत की जिसका बेहतरीन नतीजा सामने आया और वंशिका की मेहनत रंग लाई।
साल 2019 में वंशिका ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर सफलता का परचम लहराया। साल 2025 के परिणामों में उन्होंने कुल 1046 अंक प्राप्त किए। उन्होंने ऑल इंडिया छठी रैंक (AIR 6) हासिल कर सबको हैरान कर दिया। आज वंशिका एक आईएएस ऑफिसर के रूप में लाखों अभ्यर्थियों के लिए रोलमॉडल बन चुकी हैं। उनकी सफलता के सफर में उनके परिवार ने भी उनका साथ दिया जिसकी बदौलत वह अपने सपने को पूरा करने में सफल रही।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
27 Dec 2025 12:53 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।