
Jobs 2026(Image-Freepik)
Delhi Cantonment Board Recruitment 2026: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करने वाला Delhi Cantonment Board (DCB) 12 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। ये नियुक्तियां फिलहाल एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होंगी। हालांकि, काम संतोषजनक रहने पर समय को एक और साल के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। ऐसे में अनुभवी उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
कुल 12 पद तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटे गए हैं। इसमें इंजीनियर (सिविल) के 6 पद, ऑटो कैड एक्सपर्ट के 1 पद और असिस्टेंट हॉर्टिकल्चरिस्ट के 5 पद शामिल है। तीनों ही पदों के लिए अनुभव को अहम माना गया है।
इंजीनियर (सिविल) पद के लिए बी.टेक (सिविल) डिग्री अनिवार्य है। कम से कम 10 साल का अनुभव जरूरी है। अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, लेकिन सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा लागू नहीं होगी।
ऑटो कैड एक्सपर्ट के लिए 12वीं के बाद ITI (ड्राफ्ट्समैन) या सिविल डिप्लोमा होना चाहिए। 2D/3D CAD टूल्स का सर्टिफिकेट और कम से कम तीन साल का अनुभव जरूरी है। इस पद के लिए मासिक वेतन 40,000 रुपये तय किया गया है।
असिस्टेंट हॉर्टिकल्चरिस्ट पद के लिए हॉर्टिकल्चर में दो साल का डिप्लोमा या बीएससी (हॉर्टिकल्चर/एग्रीकल्चर) डिग्री चाहिए। दो साल का अनुभव अनिवार्य है। वेतन 40,000 रुपये प्रति माह रहेगा।
उम्मीदवारों को किसी तरह का ऑनलाइन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। सीधे इंटरव्यू के लिए पहुंचना होगा।
स्थान: दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड, सुषमा स्वराज मार्ग, दिल्ली कैंट- 110010
तारीखें इस प्रकार हैं:
इंजीनियर (सिविल)-16 फरवरी 2026
ऑटो कैड एक्सपर्ट- 18 फरवरी 2026
असिस्टेंट हॉर्टिकल्चरिस्ट- 20 फरवरी 2026
10 साल अनुभव- 70,000 रुपये (65,000 + 5,000 ट्रैवल अलाउंस)
10 से 15 साल- 80,000 रुपये
15 साल से अधिक- 90,000 रुपये
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Updated on:
13 Feb 2026 04:03 pm
Published on:
13 Feb 2026 04:02 pm
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ (0)