AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

MEA Recruitment 2025: भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपनी मल्टीलैटरल इकोनॉमिक रिलेशंस (MER) डिवीजन में अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्तियां आगामी ब्रिक्स (BRICS) अध्यक्षता के दौरान मंत्रालय के कार्यों में सहायता के लिए की जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 जनवरी, 2026 की शाम 5:30 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पॉलिसी स्पेशलिस्ट के 2 पद और कंसल्टेंट के 10 पद भरे जाएंगे। इन सभी पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के कार्यालयों जैसे साउथ ब्लॉक और जवाहरलाल नेहरू भवन में की जाएगी।
पॉलिसी स्पेशलिस्ट को अधिकतम 2.25 लाख रुपए प्रतिमाह तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा। कंसल्टेंट को सालाना अधिकतम 10 लाख रुपए तक का पैकेज मिलेगा। यह नियुक्तियां शुरुआत में एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होंगी। कामकाज और जरूरत के आधार पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू या लिखित परीक्षा की जानकारी ईमेल के जरिए दी जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को ब्रिक्स के अलग-अलग वर्किंग ग्रुप जैसे व्यापार, वित्त, ऊर्जा, कृषि और हेल्थ सेक्टर में काम करना होगा। इसके साथ ही BRICS देशों और अंतरराष्ट्रीय मीटिंग्स, बातचीत में सहयोग और परिणाम डाक्यूमेंट्स का मसौदा तैयार करने की जिम्मेदारी होगी। साथ ही कंसल्टेंट मंत्रालय को प्रस्तुतियां, पोजिशन पेपर और मीडिया से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मदद करेंगे। इसके साथ ही संबंधित विषयों पर विभिन्न देशों की स्थिति पर नजर रखना और मंत्रालयों व थिंक टैंक के साथ कम्युनिकेशन करना होगा।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू या लिखित परीक्षा की जानकारी उनके ईमेल के जरिए दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर वैकेंसी सेक्शन देख सकते है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
26 Dec 2025 05:06 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।