7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan 4th Grade Result: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती का अपडेटेड रिजल्ट जारी, देखें टॉपर लिस्ट

Rajasthan 4th Grade Updated Result: रिवाइज्ड रिजल्ट करीब 35,000 पन्नों के पीडीएफ में जारी किया गया है। इसमें रोल नंबर वाइज, नाम वाइज परिणाम, मेरिट लिस्ट और नई कटऑफ भी शेयर की गई है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan 4th Grade Result

Rajasthan 4th Grade Updated Result

Rajasthan 4th Grade Result Name Wise: राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। करीब 21 लाख अभ्यर्थियों से जुड़ी इस भर्ती में एक सवाल के जवाब में बदलाव के कारण रिजल्ट दोबारा तैयार करना पड़ा। बोर्ड ने दूसरी पारी के प्रश्न नंबर 108 के उत्तर में संशोधन किया है। शुरुआती आंसर की में इस सवाल का सही जवाब ‘डी’ माना गया था। बाद में फाइनल आंसर की में इसे बदलकर ‘बी’ कर दिया गया। दिलचस्प बात यह रही कि इस सवाल पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं हुई थी। इसके बावजूद जवाब बदला गया, जिसका अभ्यर्थियों ने विरोध किया। आखिरकार बोर्ड ने अपनी त्रुटि सुधारते हुए फिर से उत्तर बदला और उसी के आधार पर परिणाम संशोधित कर दिया। इसी वजह से पूरी दूसरी पारी का रिजल्ट दोबारा तैयार करना पड़ा।

Rajasthan 4th Grade Result: 35 हजार पन्नों का पीडीएफ जारी


रिवाइज्ड रिजल्ट करीब 35,000 पन्नों के पीडीएफ में जारी किया गया है। इसमें रोल नंबर वाइज, नाम वाइज परिणाम, मेरिट लिस्ट और नई कटऑफ भी शेयर की गई है। बताया जा रहा है कि नई कटऑफ पहले से लगभग एक अंक नीचे आई है। नेम वाइज फुल रिजल्ट में अभ्यर्थी का नाम, रैंक, रॉ मार्क्स, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स, माता-पिता का नाम और कैटेगरी की जानकारी दी गई है। सीमांत यानी बॉर्डर लाइन पर खड़े उम्मीदवारों पर इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर पड़ा है।

Rajasthan 4th Grade Result: टॉप 10 में भी बदलाव

संशोधित परिणाम के बाद टॉप 10 की सूची में भी बदलाव देखने को मिला है। पांचवीं रैंक पर अब दिनेश प्रजापत का नाम आ गया है, जबकि पहले यहां दिनेश कुमार गुर्जर थे। गुर्जर अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस फेरबदल से आगे की रैंक भी एक-एक स्थान खिसक गई है।

53,750 पदों के लिए हुई थी परीक्षा


राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती के तहत कुल 53,750 पदों पर नियुक्ति होनी है। इस परीक्षा में 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के कारण परिणाम में मामूली बदलाव भी हजारों लोगों की स्थिति बदल सकता है।

Rajasthan 4th Grade Result: देखें लिस्ट

मेरिटरॉ अंकनॉर्मलाइज्ड अंकअभ्यर्थी का नामपिता का नाममाता का नामकैटेगरी
1179.8319184.4274गौरव कुमार गर्गदिनेश चंद गर्गललिता देवीईडब्ल्यूएस
2190.9605184.4274मनीष घासलघेवर रामइंद्रा देवीओबीसी
3184.1808184.4274रमेश कुमारभगीरथ मलशिलोचना देवीओबीसी
4181.5126184.4274सोहेल खानइशाक मोहम्मद तेलीसजना बानोओबीसी
5179.8319184.4274दिनेश प्रजापतबालू राम प्रजापतलाली देवीओबीसी
6183.7535184.4274दिनेश कुमार गुर्जरछोटू लाल गुर्जरशांति देवीएमबीसी
7179.8319184.4274हंसराज गुर्जरसेदू राम गुर्जरबिमला देवीएमबीसी
8186.3248184.4274धर्मेंद्रहनुमान रामनिर्माओबीसी
9179.4872182.4513राहुल गुढ़ेनियास्व. श्री पुरुषोत्तम लाल शर्मासंतोषईडब्ल्यूएस
10182.6331182.4513दीपक सिंहभगवान सिंहउर्मिलाओबीसी
11179.4872182.4513सतेंदर सिंहजल सिंहमैना देवीओबीसी
12180.3922182.4478बबलू सैनीप्रेमराज सैनीग्यारसी देवीओबीसी
13182.4859182.4415ललित कुमार सैणचंद्रशेखर सैणशीला देवीओबीसी
14182.4859182.4415धर्मेंद्र चौधरीनेमा राम चौधरीबिमला देवीओबीसी
15190.3955182.4322आशीष कुमारओम प्रकाशराजश्री देवीओबीसी
16190.3955182.4322नेहा अमेटाविनोद अमेटागीता देवीसामान्य
17179.8319181.8380दिनेश कुमार स्वामीसुराजमल स्वामीपिस्ता देवीओबीसी
18179.8319181.8380साजिद खानअब्दुल रसीद खानशकीलाओबीसी
19179.8319181.8380शैलेन्द्र सिंहउदय सिंहसंतोष कंवरओबीसी
20179.8319181.8380रमेश जाटछागना रामहीरा देवीओबीसी
21181.5126181.8380रौनक शर्मासांवरमल शर्माकौशल्या देवीईडब्ल्यूएस
22177.7778181.3506विनोद कुंतलसोरन सिंहसुनीता देवीओबीसी
23177.7778181.3506अशोक शर्माधर्मेंद्र शर्माकमला देवीईडब्ल्यूएस