
Rajasthan RAS 2023 Result (Image source: Gemini AI)
RPSC RAS Result 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) मुख्य परीक्षा 2023 की भर्ती प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। कुल 972 पदों के लिए सात चरणों में आयोजित साक्षात्कार अजमेर स्थित RPSC मुख्यालय में संपन्न हो चुके हैं। संभावना जताई जा रही है कि आरएएस 2023 के अंतिम परिणाम आज देर शाम तक घोषित किए जा सकते हैं।
RAS 2023 का फाइनल रिजल्ट आयोग द्वारा अपने आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर प्रकाशित करने की उम्मीद है, जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपनी चयन स्थिति की जांच कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को जल्द ही नियुक्ति और कार्यभार ग्रहण प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
RAS 2023 की प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को हुई थी। इसके लिए 6,96,969 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 4,57,957 शामिल हुए। इसका रिजल्ट 20 अक्टूबर 2023 को आया। मुख्य परीक्षा 20 और 21 जुलाई 2024 को हुई थी, जिसमें 19,000 उम्मीदवार शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 2 जनवरी 2025 को जारी हुआ था। इसके बाद 2168 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।
RAS-2023 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर RAS-2024 पर टिकी हुई है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, RPSC जल्द ही RAS-2024 मुख्य परीक्षा के साक्षात्कार कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। इससे प्रदेश में प्रशासनिक ढांचे को नई गति मिलने की उम्मीद है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Updated on:
15 Oct 2025 11:47 am
Published on:
15 Oct 2025 11:25 am

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)