4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

School Assembly News Headlines, Feb 04 2026: स्कूल असेंबली के लिए देश विदेश की बड़ी खबरें

Today School Assembly News Headlines, February 04, 2026: आज के न्यूज में लोकसभा में हंगामा, सांसदों का निलंबन, भारत और अमेरिका के बीच हुई डील सहित कई अन्य खबरें शामिल हैं। साथ ही आज का सुविचार भी दिया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 04, 2026

School Assembly News Headlines, Feb 04 2026

School Assembly News Headlines, Feb 04 2026

Today School Assembly News Headlines (04 February 2026): इस आर्टिकल में कल दिनभर की जरुरी घटनाओं पर आधारित खबरें दिए गए हैं। इन खबरों से स्कूली बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और स्कूल असेंबली में भी जरुरी हेडलाइन बता सकते हैं। इसमें देश-दुनिया और खेल की कई अहम खबरें शामिल हैं।

Today School Assembly News Headlines, 04 February 2026: देश की जरुरी खबर

  • लोकसभा में फिर हुआ हंगामा-लोकसभा में मंगलवार को भी हंगामा देखने को मिला। राहुल गांधी के स्पीच के बाद सदन में दोनों तरफ से हंगामा होने लगा।
  • लोकसभा में बवाल के बाद 8 सांसद सस्पेंड-लोकसभा में राहुल गांधी के द्वारा जनरल नरवणे के संस्मरण का जिक्र करने के बाद सदन में बवाल मच गया। कुछ विपक्षी सांसदों ने आसन की तरफ पेपर फेंक दिए। न सांसदों को अब पूरे बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है।
  • पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की सुरक्षा को खतरा: संजय राउत-शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा कि पूर्व आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे की सुरक्षा को खतरा है। राहुल गांधी ने संसद में पूर्व आर्मी चीफ का हवाला देकर अपनी रखी थी जिसके बाद सरकार ने उन्हें रोक दिया।
  • वॉट्सऐप को चीफ जस्टिस की नसीहत, नियम नहीं मानने हैं तो भारत छोड़कर निकल जाओ-सर्वोच्च अदालत ने मेटा और वॉट्सऐप को फटकार लगाया है। कोर्ट ने कहा कि कोई भी कंपनी डेटा शेयरिंग के नाम पर इस तरह से देश की जनता के निजते के अधिकार से खिलवाड़ नहीं कर सकती है।
  • मणिपुर में फिर से बन सकती है सरकार-कई महीनों तक मणिपुर में बवाल मचने के बाद अब वहां सरकार बनाने की तैयारी है। मणिपुर के विधायकों को भाजपा ने दिल्ली बुलाया था।

World News Headlines for School Assembly: विदेश की जरुरी खबर

  • भारत और अमेरिका के बीच 18 फीसदी टैरिफ वाली डील हुई-भारत और अमेरिका के बीच 18 फीसदी टैरिफ वाली डील हो गई है। राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी ने सोमवार को ही फोन पर बात की, जिसके बाद नए समझौते का ऐलान किया गया।
  • रूसी सेना ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया-रूसी सेना ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा और समन्वित हवाई हमला किया है। रूस ने एक ही रात में यूक्रेन के अलग-अलग शहरों पर 70 से ज्यादा क्रूज मिसाइलें और करीब 450 कामिकेज ड्रोन (आत्मघाती ड्रोन) दागे।
  • बलूच विद्रोहियों ने केवल 40 घंटों में पाक फौज के मारे 200 जवान-बलूच विद्रोहियों का ऑपरेशन ‘हेरोफ’ जारी है। दावे के मुताबिक, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के 200 जवान महज 40 घंटे में ढेर कर दिए।

Sports Headlines for School Assembly: खेल की जरुरी खबर

  • बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में फिर से फॉर्मूला-1 रेस कराने की तैयारी-जापान समेत कई देशों की बड़ी कंपनियां इस सर्किट पर इंटरनेशनल रेस आयोजित करने में इंटरेस्ट दिखा रही हैं। 13 साल बाद यह रेस होने जा रही है।

आज का सुविचार

"किताबें रास्ता दिखाती हैं और मेहनत मंजिल तक पहुंचाती है।"