AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

UGC NET December 2025 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। यूजीसी नेट एग्जाम्स 31 दिसंबर से शुरू होकर 7 जनवरी, 2026 तक चलेंगे। एग्जाम से पहले शहर की जानकारी देने का मकसद यह है कि, स्टूडेंट्स समय रहते अपने आने-जाने और रुकने का इंतजाम कर सकें। NTA ने यह साफ किया है कि, 31 दिसंबर को होने वाली यूजीसी नेट एग्जाम केवल एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कंडक्ट की जाएगी।
अभ्यर्थी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड अलग-अलग हैं। सिटी स्लिप में केवल आपके अलॉटिड शहर का नाम होता है। एडमिट कार्ड, जिसमें एग्जाम सेंटर का पता, रिपोर्टिंग समय और जरूरी सूचना होती है, परीक्षा की तारीख से तीन-चार दिन पहले जारी किया जाएगा।
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर UGC NET December 2025 City Intimation Slip के लिंक पर क्लिक करें।
अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
यहां पर अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
डिटेल्स सबमिट करते ही आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें।
एग्जाम सेंटर पर कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड के साथ कुछ जरूरी सामान ले जाने की अनुमति है। इनमें एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी, सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म, एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड), बॉलपॉइंट पेन, एक्स्ट्रा पासपोर्ट साइज फोटो, हैंड सैनिटाइजर और ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल शामिल हैं।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
21 Dec 2025 12:04 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।