17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Anganwadi Bharti: सहारनपुर, मिर्जापुर, बलिया समेत 7 जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर की भर्ती, जान लें आवेदन के लिए जरुरी आयु सीमा

इस भर्ती की खास बात यह है कि हर जिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख अलग तय की गई है। इसलिए जिस जिले से आप आवेदन करना चाहती हैं, वहां की आखिरी तारीख जरूर जांच लें।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
UP Anganwadi Bharti

UP Anganwadi Bharti(Image-Freepik)

UP Anganwadi Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती का इंतजार कर रहीं महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने कई जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री (वर्कर) के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। सहारनपुर, मिर्जापुर, बलिया, जालौन, फतेहपुर और उन्नाव समेत कुल सात जिलों में आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

UP Anganwadi Bharti: अलग-अलग जिलों के लिए अलग अंतिम तिथि

इस भर्ती की खास बात यह है कि हर जिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख अलग तय की गई है। इसलिए जिस जिले से आप आवेदन करना चाहती हैं, वहां की आखिरी तारीख जरूर जांच लें। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च 2026 तक चलेगी, लेकिन जिला अनुसार तारीखों में अंतर हो सकता है।

UP Anganwadi Bharti 2026 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदिका किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास हो।
आवेदन केवल महिलाएं ही कर सकती हैं।
जिस ग्राम सभा (ग्रामीण क्षेत्र) या वार्ड (शहरी क्षेत्र) में पद खाली है, वहीं की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। दूसरे क्षेत्र की महिला का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
1 जुलाई 2025 को अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।

UP Anganwadi Vacancy 2026: चयन कैसे होगा?


इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन शैक्षिक योग्यता के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। यानी 12वीं में मिले अंकों का सीधा असर चयन पर पड़ेगा।

UP Anganwadi Bharti: देख लें डिटेल्स

जिले का नामकुल वैकेंसीआखिरी तारीख
सहारनपुर233 मार्च 2026
मिर्जापुर15927 फरवरी 2026
बलिया1327 फरवरी 2026
जालौन0621 फरवरी 2026
फतेहपुर2521 फरवरी 2026
उन्नाव2719 फरवरी 2026
मुजफ्फरनगर7419 फरवरी 2026

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026: ऐसे कर पाएंगे आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर “Latest Vacancies” या “Active Vacancies” सेक्शन में जाएं।
अपने जिले के नाम के सामने दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
“New Applicant Registration” पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
नाम, पिता का नाम, जिला, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
मिले हुए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से दोबारा लॉगिन करें।
शैक्षिक योग्यता, अंक, पता और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
हाल की रंगीन फोटो और हस्ताक्षर स्कैन कर सही आकार में अपलोड करें।
पूरा फॉर्म जांचने के बाद अंतिम रूप से सबमिट कर दें और प्रिंट निकाल लें।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!