10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LOKSABHA ELECTION 2024-बालाघाट-सिवनी सांसदीय सीट के आठों विधानसभा क्षेत्र में 53 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

बालाघाट-सिवनी सांसदीय सीट के आठों विधानसभा क्षेत्र में 53 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। मतदान के लिए केंद्रों में मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। मतदाता भी मतदान में बढ-चढकऱ कर हिस्सा ले रहे हैं। सुबह से लेकर दोपहर तक मतदाताओं मैं अधिक उत्साह था।

less than 1 minute read
Google source verification
बालाघाट-सिवनी सांसदीय सीट के आठों विधानसभा क्षेत्र में 53 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है।

मतदान

बालाघाट. बालाघाट-सिवनी सांसदीय सीट के आठों विधानसभा क्षेत्र में 53 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। मतदान के लिए केंद्रों में मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। मतदाता भी मतदान में बढ-चढकऱ कर हिस्सा ले रहे हैं। सुबह से लेकर दोपहर तक मतदाताओं मैं अधिक उत्साह था। लेकिन दोपहर में मतदान की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। हालांकि, मतदान लगातार जारी है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक मतदान
जिले के नक्सल प्रभावित बैहर विधानसभा क्षेत्र में करीब 62 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। जबकि परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में करीब 60 प्रतिशत मतदान हो चुका है। लांजी विधानसभा क्षेत्र में 56 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने भी मतदान में हिस्सा ले चुके। इस तरह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है।Balaghat Loksabha Seat – कांग्रेस से बागी होकर बने थे जिला पंचायत अध्यक्ष, अब पार्टी ने दे दिया लोकसभा का टिकट

सिवनी विधानसभा में मतदान की रफ्तार कम
मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं में जागरुकता अधिक नजर आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक मतदान हो रहा है। मौजूदा समय में सिवनी विधानसभा क्षेत्र में मतदान की रफ्तार कम है। इस क्षेत्र में अभी तक करीब 46 प्रतिशत मतदाताओं ने ही मतदान किया है। इसी तरह बालाघाट विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान कम हो रहा है। इस क्षेत्र में 47.7 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है। वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र में करीब 50.68 प्रतिशत, कटंगी विधानसभा क्षेत्र में 50.46 प्रतिशत और बरघाट विधानसभा क्षेत्र में 52 प्रतिशत मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस पर्व अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है।