
भारत की जीत पर बॉलीवुड सितारों के रिएक्शंस। (फोटो सोर्स: @BCCI-X account)
Bollywood Celebs Reaction: भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस की धड़कनें भी बढ़ा देता है, लेकिन इस बार मैच को अजय देवगन के शब्दों में कहें तो यह किसी “केकवॉक” जैसा रहा।
मैच के बाद फैंस ने ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की। इसी कड़ी में बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी।
अजय देवगन ने X पर लिखा, 'ये शानदार टीम जीत को बहुत आसान बना देती है। क्या कमाल का खेल दिखाया है!'
अर्जुन रामपाल ने दी बधाई
अर्जुन रामपाल ने लिखा, 'शानदार जीत। सुपर 8 में पहुंचने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन। बधाई हो मेन इन ब्लू, हम आपसे प्यार करते हैं। खास तौर पर ईशान किशन को बधाई।'
साउथ सुपरस्टार मामूट्टी ने X पर लिखा, 'आईसीसी मेन्स में पाकिस्तान पर जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई। देश के लिए गर्व का पल।'
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने महाशिवरात्रि के मौके पर लिखा, 'हर हर महादेव! जय भोलेनाथ।'
वहीं खुशबू सुंदर ने पोस्ट किया, 'हम जीत गए! India हमेशा टॉप पर।'
विवेक ओबरॉय ने ट्वीट किया, 'ये मौका भी गया। ईशान किशन की 40 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी और शुरुआत में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की बेहतरीन विकेटों ने मैच पलट दिया। पूरे मैच के दौरान मैं इतनी जोर से चिल्लाया कि अब मेरे कान बज रहे हैं! हमारी मेन इन ब्लू को और ताकत मिले।'
भारत की इस बड़ी जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। क्रिकेट फैंस से लेकर फिल्मी सितारों तक, हर कोई टीम इंडिया की इस दमदार जीत पर गर्व महसूस कर रहा है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Updated on:
16 Feb 2026 03:57 pm
Published on:
16 Feb 2026 03:39 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)