AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika


Raj Kapoor-Nargis Love Story:राज कपूर भारतीय सिनेमा के एक प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता और निर्देशक थे, जिन्हें हिंदी सिनेमा का 'शोमैन' कहा जाता है। कम उम्र में ही उन्होंने फिल्म जगत में कदम रखा था। उन्होंने कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। राज कपूर ने मुख्य अभिनेता के रुप में उनकी पहली फिल्म नीलकमल (1947) थी जिसमें उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया। उनका सफर अभिनेता से शुरू हुआ और फिल्म निर्माता बनने तक गया। राज कपूर ने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया जिसमें नरगिस दत्त भी एक थीं। आज राज कपूर की 101वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी और नरगिस की प्रेम कहानी से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं।
हिंदी सिनेमा में शोमैन के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता राज कपूर और उनकी प्रेमिका नरगिस पहली बार फिल्म 'आग' में साथ नजर आए। यहीं से उनके प्रेम के चर्चे शुरू हुए। हालांकि, राज कपूर की पहली बातचीत नरगिस से उनके घर पर ही हुई थी। जब राज कपूर ने नरगिस को देखा तो मानो समय भी थम सा गया था। उस समय राज सिर्फ 22 साल के थे और नरगिस 16 साल की थीं। राज ने सोचा 'मुझे इस लड़की को अपनी फिल्म में लेना है', और जोर देकर कहा कि नरगिस आरके फिल्म्स की पहली फिल्म आग (1948) का हिस्सा बनें। काम से शुरू हुआ यह सिलसिला कब प्यार में बदल गया, दोनों को पता ही नहीं चला।
मधु जैन की इस किताब में राज कपूर से जुड़े कई किस्सों के बारे में बताया गया है। जहां राज कपूर के मुताबिक, प्यार में उन्हें नरगिस से धोखा मिला था। किताब में यह भी बताया गया है कि जब नरगिस ने सुनील दत्त से शादी की, तो यह खबर सुनकर राज कपूर बेहद दुखी रहते थे। दुख में अक्सर वह शराब पीते थे और कभी-कभी बाथरूम में जाकर रोते भी थे। वह इतने परेशान थे कि सिगरेट के टुकड़ों से खुद को नुकसान पहुंचाते थे ताकि उन्हें यकीन हो जाए कि यह सपना नहीं सच है।

ब्रेकअप के बाद भी, राज कपूर पत्रकार सुरेश कोहली से उस धोखे के बारे में बात करते रहते थे। किताब के अनुसार, नरगिस शादी को बहुत महत्व देती थीं। उन्होंने एक बार गृह मंत्री मोरारजी देसाई से भी सलाह ली थी कि पहले से विवाहित और हिंदू होकर भी वो राज कपूर से कानूनी रूप से कैसे शादी कर सकती हैं। राज कपूर को बुरा तो तब लगा जब उनसे पूछे बिना ही नरगिस ने 'मदर इंडिया' फिल्म साइन कर दी। शूटिंग के दौरान जब सेट पर आग लगी तो सुनील दत्त ने नरगिस को बचाया था। तब से नरगिस को सुनील दत्त से प्यार हो गया। फिल्म रिलीज होने से पहले ही दोनों ने शादी कर ली थी।
राज कपूर और नरगिस का रिश्ता इतना गहरा था कि राज के कॉटेज में 'नरगिस रूम' के नाम से एक कमरा भी बना हुआ था। मधु जैन ने अपनी किताब में बताया कि आरके स्टूडियो से पहले देवनार कॉटेज बना था जिसमें पीछे की तरफ नरगिस के लिए एक कमरा बनवाया गया था। इस कमरे में उनके बर्तन और कपड़े रखे जाते थे, और उसे बहुत सम्मान के साथ एक पवित्र मंदिर की तरह रखा जाता था।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
14 Dec 2025 01:02 pm
Published on:
14 Dec 2025 08:37 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।