11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिद्धू मूसेवाला की मौत के चार साल बाद मां का खुलासा, भावुक होकर चरण कौर बोलीं- आज भी मेरे लिए ‘गग्गू’

Sidhu Moosewala Mother Calls Him Gaggu: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की मां चरण कौर ने एक बार फिर बेटे को उसके बचपन के नाम ‘गग्गू’ से याद किया। दुनियाभर में मिली पहचान और स्टारडम के बावजूद मां के लिए वो आज भी वही मासूम बेटा हैं।

2 min read
Google source verification
Sidhu Moosewala Mother Calls Him Gaggu

Sidhu Moosewala Mother (सोर्स- एक्स)

Sidhu Moosewala Mother Calls Him Gaggu: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित नाम सिद्धू मूसेवाला को भले ही फैंस एक सुपरस्टार के रूप में जानते हों, लेकिन उनकी मां चरण कौर के लिए वो हमेशा ‘गग्गू’ ही रहे। मूसेवाला की मौत के लगभग चार साल बाद हालिया बातचीत में चरण कौर ने बताया कि बेटे की शोहरत, नाम और सफलता ने उनके रिश्ते की सादगी और ममता को कभी नहीं बदला। चरण कौर ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान एक बार फिर बेटे को याद किया।

मूसेवाला की मां हुई भावुक (Sidhu Moosewala Mother Calls Him Gaggu)

स्क्रॉल डॉट इन से बातचीत में चरण कौर ने भावुक होते हुए कहा कि बचपन से ही सिद्धू की आवाज और व्यक्तित्व अलग था। परिवार और आस-पास के लोग मानते थे कि वह आगे चलकर बड़ा नाम कमाएगा। लेकिन घर की दहलीज के अंदर वह हमेशा वही सरल और संस्कारी बेटा रहा, जिसे मां प्यार से गग्गू कहकर बुलाती थीं।

फैंस के लिए आइकन, मां के लिए बेटा (Sidhu Moosewala Mother Calls Him Gaggu)

सिद्धू मूसेवाला ने अपने गानों और बोल्ड लिरिक्स के जरिए युवाओं के बीच खास पहचान बनाई। उनके गाने आज भी सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करते हैं। हालांकि परिवार के लिए उनकी पहचान एक स्टार से पहले एक बेटे की रही।

परिवार को मिली नई उम्मीद

सिद्धू के निधन के बाद परिवार ने कठिन समय का सामना किया, लेकिन घर में आए नए सदस्य ने उन्हें भावनात्मक सहारा दिया। पिता बलकौर सिंह ने पहले भी कहा था कि परिवार बेटे की यादों के साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है और लोगों का प्यार उन्हें मजबूती देता है।

यादों में जिंदा हैं सिद्धू

सिद्धू मूसेवाला भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके गाने, फैंस का प्यार और परिवार की भावनाएं उन्हें लगातार जीवित रखे हुए हैं। मां के लिए उनका नाम आज भी वही है—गग्गू, जो यह दिखाता है कि मां का स्नेह किसी भी शोहरत से बड़ा होता है।