6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटावा, Jun 06, 2026

Shankaracharya Saifai Visit: डिंपल यादव ने शंकराचार्य की आरती उतारी, पैर छूकर आशीर्वाद लिया, कहा- हम यादव वंशी हैं, गाय हमारी मां के समान

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda) सरस्वती की गाय के संरक्षण (Cow Protection) के लिए जारी यात्रा उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई कस्बे में पहुंची है। सैफई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) की पत्नी एवं सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह (Samajwadi Party National General Secretary Shivpal Singh) ने शंकराचार्य का स्वागत किया।

Avimukteshwarananda Saifai Visit

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सैफई दौरा (फोटो- पत्रिका)

Avimukteshwarananda Saifai Visit: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की गाय संरक्षण यात्रा सैफई पहुंची है। सैफई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने विधि-विधान से शंकराचार्य का स्वागत किया। इस दौरान डिंपल ने शंकराचार्य की आरती उतारी और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। शिवपाल ने भी शंकराचार्य की बंदना की और आशीर्वाद लिया।

शंकराचार्य की सैफई यात्रा में उमड़ी भीड़

सैफई पहुंची शंकराचार्य की यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान सैफई, करहल, जसवंतनगर, किशनी और आसपास क्षेत्र के लोग पहुंचे। इस मौके पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गाय हमारी मां है। गाय के संरक्षण के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे।

डिंपल बोलीं- गाय हमारी मां के समान

डिंपल यादव ने शंकराचार्य के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लिया। इस मौके पर डिंपल ने कहा- हम यादव वंशी लोग हैं। गाय हमारे लिए हमेशा से पूज्य रही है। हम गाय को अपनी मां के रूप में देखते हैं। गाय ने सदियों से सभी को पोषण दिया है। डिंपल ने शंकराचार्य से कहा कि आपके गाय बचाने के मिशन में समाजवादी पार्टी और मैं पूरी ताकत से साथ खड़ी हूं। आपके सहयोग के लिए जो भी बन पड़ेगा, हम करेंगे।

शंकराचार्य को मिला शिवपाल का समर्थन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन किया है। शिवपाल ने शंकराचार्य से कहा- आपकी इस लड़ाई में हम पूरी तरह से आपके साथ खड़े हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- जो देश-प्रदेश और राष्ट्र के साथ धोखा कर रहे हैं, आपकी अगुवाई में उनका नाश होना चाहिए।शिवपाल ने कहा- पहले भ्रष्टाचार नीचे से चलता था, अब ऊपर से पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। गरीबों और किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है, प्रदेश कुशासन से परेशान है।

कन्नौज की घटना पर डिंपल में माफी मांगी

कन्नौज की घटना के लिए डिंपल यादव ने शंकराचार्य से माफी मांगी है। दरअसल, कन्नौज में शंकराचार्य को सड़क पर रात बितानी पड़ी थी। इसके लिए डिंपल ने उनसे माफी मांगी है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 3 जून को अपनी यात्रा के तहत कन्नौज पहुंचे थे। उनका रात्रि विश्राम छिबरामऊ के सलेमपुर स्थित आशा पब्लिक स्कूल में होना था। इस दौरान उन्हें ठहरने की अनुमति नहीं मिली थी। इसके बाद शंकराचार्य को सड़क पर रात बितानी पड़ी थी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें