Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रदेश में इटावा सबसे ठंडा जिला, मौसम विभाग का अलर्ट, रात में तापमान और गिरेगा, बढ़ेगी ठंड 

Weather update उत्तर प्रदेश में इटावा का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। रात का तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया है। बरेली, शाहजहांपुर, अयोध्या, बाराबंकी में भी तापमान 8 डिग्री से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है। 

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
सुबह के समय कोहरे का असर (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फोटो सोर्स- पत्रिका)

UP weather forecast मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक हवा में नमी रहेगी। धुंध का असर भी दिखाई पड़ेगा। ऊंचे आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं। दिन में समय बढ़ाने के साथ ठंड से राहत मिलेगी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश में रात और दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सुबह और शाम को ठंड का असर दिखाई पड़ेगा। गंगा के मैदानी भागों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। बारिश नहीं होगी। ‌मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार उत्तर प्रदेश में इटावा सबसे ठंडा जिला घोषित किया गया। इसके बाद बरेली, शाहजहांपुर, अयोध्या और बाराबंकी का तापमान 8 डिग्री या इससे कम दर्ज किया गया।

प्रदेश में सबसे कम तापमान वाले जिले

मौसम विभाग के अनुसार इटावा का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा। यहां पर सामान्य से 3.1 डिग्री कम यानी 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। बरेली का सामान्य से 4.3 डिग्री कम यानी 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। शाहजहांपुर का 7 डिग्री सेल्सियस, अयोध्या का 7.5 डिग्री सेल्सियस और बाराबंकी का 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में तापमान 10 या 10 डिग्री से कम

मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, फतेहगढ़, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोरखपुर, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर नगर, उरई, फतेहपुर, फुरसतगंज, प्रयागराज, सुल्तानपुर, आजमगढ़, बनारस एयरपोर्ट का तापमान 10 या 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। जबकि बलिया, बनारस विश्वविद्यालय, बस्ती, कानपुर नगर, हमीरपुर, बांदा, झांसी और मेरठ का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। 

कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

सीएसए कानपुर के मौसम विभाग के अनुसार कानपुर का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। जबकि अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री तक पहुंच सकता है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 से 7 किलोमीटर के बीच ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar