8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Minister against corrupt officer: रिश्वत लेने का मामला, जिला प्रभारी मंत्री बोले- सरकार की छवि धूमिल…

Minister against corrupt officer इटावा में जिला प्रभारी मंत्री को डीपीआरओ के रिश्वत लेने के मामले में सवाल से दो-चार होना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार की छवि धूमिल करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

2 min read
Google source verification
बैठक में शामिल जिला प्रभारी मंत्री, फोटो सोर्स- 'X' धर्मवीर प्रजापति

फोटो सोर्स- 'X' धर्मवीर प्रजापति

Minister in charge big statement against officer इटावा के विकास भवन में जिला पंचायत राज अधिकारी के रिश्वत लेने का मामला सामने आया है, जिसमें वे 20 हजार रुपए रिश्वत लेते दिखाई पड़ रहे हैं। जिसका वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। जिला प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति आज विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं सरकार की छवि को धूमिल करने वाली हैं। इस प्रकार के अधिकारियों या कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई थी। इस मौके पर लोकसभा में पेश किए गए 2026 के केंद्रीय बजट पर भी चर्चा हुई।

केंद्रीय बजट पर हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश के इटावा में पहुंचे जिला प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने 2026 के केंद्रीय बजट पर चर्चा की। इस मौके पर जिला प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि 2026 का केंद्रीय बजट देश को विकास की ओर ले जाएगा और रोजगार सृजन के साथ आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयां मिलेंगी। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, रेलवे आधुनिकीकरण, लॉजिस्टिक कॉरिडोर, रोजगार से जुड़ी योजनाएं, राष्ट्रीय राजमार्ग, शिक्षा योजनाओं से उत्तर प्रदेश को काफी लाभ मिलेगा और प्रदेश विकास की नई गति को पकड़ेगा।

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर देश

पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला प्रभारी मंत्री ने बताया कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर मजबूत कदम बढ़ा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि सरकार की छवि धूमिल करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

कड़ी कार्रवाई होगी

धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि इस मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी के वायरल वीडियो के मामले में जिलाधिकारी से बातचीत हुई है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि अगर टोल प्लाजा नियमों और निर्धारित मानकों के विपरीत पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिक्री कार्रवाई होगी। बैठक में जिला अध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।