Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

UP Mausam forecast पिछले 24 घंटे में इटावा सबसे ठंडा जिला, 2 महीने से बारिश नहीं, बोले मौसम वैज्ञानिक

Etawah coldest district last 24 hours अगले 48 घंटे तक कड़ाके की ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बारिश की कोई संभावना नहीं है।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
कोहरे का कहर (फोटो सोर्स-मेटा एआई)
फोटो सोर्स-मेटा एआई

Etawah coldest district last 24 hours मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में इटावा को सबसे ठंडा जिला घोषित किया है। जिसके बाद कानपुर नगर, सुल्तानपुर और अयोध्या का नंबर आया है। जबकि अधिकतम तापमान में झांसी सबसे अधिक रहा, दूसरे नंबर पर आगरा है, फिर अलीगढ़, मेरठ और मुजफ्फरनगर का नंबर है। मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा और झांसी को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में तापमान 20 डिग्री या इससे कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आने वाला है। घना कोहरा, धुंध और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। रात, सुबह और शाम को गलन बनी रहेगी। ऊंचे आसमान के बादल सूर्य की किरणों को नीचे आने से रोकेंगे।

पिछले 24 घंटे में इटावा सबसे ठंडा जिला

मौसम विभाग के अनुसार इन 24 घंटों में इटावा प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम 6.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कानपुर नगर का 7.4 डिग्री, कानपुर एयर फोर्स क्षेत्र का 7.8 डिग्री, सुल्तानपुर और अयोध्या का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज की किया गया है। आजमगढ़ और बनारस BHU और लखनऊ के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। लखीमपुर खीरी का 9.6 डिग्री, हरदोई 9.5 डिग्री, बाराबंकी 8.4 डिग्री, बहराइच 10 डिग्री, फुरसतगंज 9 डिग्री, हरदोई 9.5 डिग्री, उरई और हमीरपुर 10.2 डिग्री, बरेली 11.1 डिग्री, मुरादाबाद 11 डिग्री, मेरठ 9.4 डिग्री, झांसी 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे का अधिकतम तापमान

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार झांसी में सबसे अधिक 27.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके बाद आगरा का तापमान 25 डिग्री, अलीगढ़ का 24.6 डिग्री, मेरठ का 23.5 डिग्री, मुजफ्फरनगर का 22.8 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में सबसे कम बहराइच का 13.4 डिग्री, अयोध्या का 15 डिग्री, सुल्तानपुर का 15.6 डिग्री, गाजीपुर का 15.5 डिग्री, बलिया का 15.5 डिग्री, शाहजहांपुर का 15.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। कानपुर का अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री, फुरसतगंज का 16.6 डिग्री, हरदोई का 16.5 डिग्री, बरेली का 16.8 डिग्री, लखीमपुर बस्ती का 16 डिग्री, गोरखपुर का 16.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन आ रहा है। अगले 48 घंटों तक नमी, कोहरा, कुहासा और धुंध बने रहेंगे। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही नई बर्फबारी के बीच से आने वाली हवाओं के कारण गंगा के मैदानी भागों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आने वाले दिनों में तेज हवा चलने की संभावना है, जिससे धूप निकलेगी और कोहरा भी छट जाएगा। इसके साथ ही प्रदूषण भी कम हो जाएगा।

पिछले 2 महीने से नहीं हुई बारिश

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि यात्रा के दौरान बहुत ही सावधानी बरतें। इस समय कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश में जीरो विजिबिलिटी बनी हुई है। जिसके कारण आगे कुछ दिखाई नहीं पड़ता है। कानपुर मंडल से बर्फबारी देखने के लिए हिमालय क्षेत्रों में जाने वालों को निराशा हाथ लगेगी। अब उन्हें बर्फबारी देखने को नहीं मिलेगी। महीने के आखिरी या जनवरी के शुरुआती दिनों में बर्फबारी हो सकती है। इधर उत्तर प्रदेश में पिछले 2 महीने से बारिश नहीं हो रही है। जबकि यह किसानों के लिए अमृत बारिश होती है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar