AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
धान खरीदी के इतिहास में पहली बार 25 दिन के बाद भी खरीदी केंद्रों से एक भी दाना धान का परिवहन नहीं किया गया है। 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हुई। अभी तक कुल 35354 किसानों ने 16 लाख 17 हजार 819 क्विंटल धान बेचा है। धान का परिवहन शुरू नहीं करने पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। वहीं किसान धान परिवहन व खरीदी लिमिट नहीं बढ़ाने के कारण नाराज है। मंगलवार को 14 से अधिक गांव के किसान कलेक्ट्रेट भी आए थे। कलक्टर से धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने एवं धान परिवहन कराने की मांग की है। धान का परिवहन नहीं हुआ तो आगामी सोमवार के बाद कई खरीदी केंद्रों में ताला भी लग सकता है।
पत्रिका ने मंगलवार को जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया तो पता चला कि 101 केंद्रों में 200 प्रतिशत से अधिक धान खरीदी हो चुकी है और धान का परिवहन नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में यहां खरीदी बंद होने की संभावना है। जिले के गेंजी केंद्र में 7200 क्विंटल धान रखने की क्षमता है। यहां 18 हजार 833 क्विंटल धान जाम है। कुसुमकसा में धान रखने की क्षमता 8 हजार क्विंटल है, लेकिन यहां पर 20 हजार क्विंटल धान है। सुरेगांव में 10 हजार क्विंटल की क्षमता है। यहां भी 20 हजार क्विंटल धान जाम है। कुरदी में भी 10 हजार क्विंटल के बजाए 20 हजार से अधिक क्विंटल धान खरीदी हो चुकी है। इस सप्ताह परिवहन नहीं हुआ तो गेंजी, कुसुमकसा, पोंडी, अरकार, अछोली, कचांदुर, पिनकापार सहित अन्य केंद्रों में खरीदी बंद हो सकती है।
यह भी पढ़े:
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि धान खरीदी केंद्र में धान बेचना किसानों के लिए परेशानी का कारण हो गया है। टोकन के लिए किसान परेशान हैं। धान खरीदी हो रही है, लेकिन धान का परिवहन नहीं हो रहा। मानो सरकार खुद नहीं चाह रही कि सभी किसानों का धान केंद्रों में बिके। यही हाल रहा तो कांग्रेस जल्द सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। जल्द धान का परिवहन शुरू कराएं व खरीदी लिमिट भी बढ़ाएं।
जिले में कुल चार धान संग्रहण केंद्र हैं। कोई भी संग्रहण केंद्र पूरी तरह तैयार नहीं है। कुछ ही स्टेक ही बनाए गए हैं। धान परिवहन के मामले में डीएमओ ने कोई जवाब नहीं दिया। जिला खाद्य अधिकारी तुलसी राम ठाकुर ने बताया कि धान परिवहन धान संग्रहण में करने कलक्टर ने एमडी मार्केट को पत्र लिखा है। अब आगे अनुमति के बाद परिवहन शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़े:
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के जिला नोडल अधिकारी चिंता राम रावटे ने कहा कि धान खरीदी में गति आई है। धान का परिवहन शुरू होगा तो खरीदी में और तेजी आएगी। हमने धान खरीदी केंद्रों की स्थिति से जिला प्रशासन को अवगत करा दिया है। जल्द ही धान परिवहन शुरू होने की उम्मीद है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
09 Dec 2025 11:42 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।