5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फरीदाबाद, Jun 05, 2026

Faridabad Crane Accident: बारिश से बचने कंटेनर में छिपे थे मजदूर, ऊपर पलट गई क्रेन, इंजीनियर समेत 3 की मौत

Faridabad Crane Accident: फरीदाबाद में एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान एक भारी-भरकम गेंट्री क्रेन पलट गई, जिसकी चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत हो गई और एक घायल मजदूर का हाथ काटने की नौबत आ गई है। जहां पीड़ित परिवार कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है, वहीं NHAI इसे मौसम की खराबी के कारण हुआ हादसा बता रहा है।

faridabad crane accident

PHOTO ANI

Faridabad Crane Accident: दिल्ली-NCR में आई तेज आंधी और बारिश के बीच फरीदाबाद में एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने वाले फ्लाईओवर के काम में लगी एक बड़ी गेंट्री क्रेन अचानक पलट गई। यह क्रेन सीधे उस लोहे के कंटेनर पर जा गिरी, जिसके अंदर मजदूर बारिश से बचने के लिए बैठे हुए थे। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर इतनी गंभीर रूप से घायल है कि डॉक्टरों के मुताबिक उसका एक हाथ काटना पड़ सकता है।

बारिश से बचने कंटेनर में गए थे

यह पूरी घटना फरीदाबाद के पन्हेड़ा खुर्द गांव के पास की है। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे जब अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, तो वहां काम कर रहे मजदूर पास ही बने एक लाल रंग के टिन कंटेनर में जाकर बैठ गए। किसी को अंदाजा नहीं था कि जिस क्रेन के साए में वे काम कर रहे हैं, वही उनके लिए काल बन जाएगी। क्रेन सीधे कंटेनर के ऊपर गिरी, जिससे कंटेनर पूरी तरह पिचक गया। शुक्रवार को भी मौके पर काम बंद रहा और उस टूटे हुए कंटेनर को हटाने का काम चलता रहा।

परिवार वालों ने लगाया लापरवाही का आरोप

हादसे के बाद से ही पीड़ित परिवारों और वहां काम करने वाले दूसरे कर्मचारियों में भारी गुस्सा है। घायल मजदूर का हाथ काटने की नौबत को लेकर परिवार सदमे में है और उनका सीधा आरोप है कि क्रेन की सुरक्षा में सरासर लापरवाही बरती गई। दूसरी तरफ, निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे NHAI के सीनियर अधिकारियों का कहना है कि यह कोई लापरवाही नहीं है, अचानक बदले मौसम और हवा के दबाव के कारण हुआ एक हादसा है।

इन लोगों ने गंवाई अपनी जान

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों की पहचान हो चुकी है। इनमें वेस्ट बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले 22 साल के जॉयदीप कुमार, पंजाब के गुरदासपुर के 29 वर्षीय इंजीनियर सख्तर सिंह और राजस्थान के अलवर के रहने वाले 30 साल के मनीष कुमार शामिल हैं। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें