9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में दरोगा ने पत्नी को दूसरी मंजिल से नीचे फेंका…खुद लेकर पहुंचा अस्पताल, हालत गंभीर

कादरीगेट थाना क्षेत्र के रेटगंज सोसायटी में पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा रह रहा है। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे उसने अपनी पत्नी के साथ कमरा बंद करके मारपीट शुरू कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, farukhabad

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, पत्नी को दरोगा ने छत से नीचे फेंका

फर्रुखाबाद में हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां पुलिस लाइन में तैनात दारोगा विवेक कुमार राणा कादरीगेट थाना क्षेत्र के मुहल्ला रेटगंज में डिस्ट्रिक कोआपरेटिव फर्रुखाबाद कार्यालय की ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम उनका पत्नी साधना सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

आपसी विवाद में काफी देर तक होती रही पति और पत्नी में लड़ाई

इस दौरान दोनों की आवाज सुन पड़ोसी भी आपसी मामला समझ नजर अंदाज किए, लेकिन तभी अचानक कुछ देर बाद साधना सिंह खिड़की से नीचे आकर गिरीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आनन फानन में दारोगा विवेक अपनी घायल पत्नी को शाम छह बजे ई-रिक्शा से आवास विकास कालोनी स्थित डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए इलाज शुरू किया। इसके बाद दरोगा वहां से चले गए।

अचानक दूसरी मंजिल से नीचे गिरी दरोगा की पत्नी

डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता साधना की रीढ़ व पैर की हड्डी फ्रैक्चर है। पैर में घाव पर छह टांके लगाए गए हैं। हालत गंभीर होने से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। होश में आने पर साधना ने बताया कि वह जनपद बदायूं थाना बिसौली के गांव पछिया की निवासी हैं। पति ने ही उन्हें छत से नीचे फेंक दिया है। इस दौरान उन्होंने अपने दरोगा पति पर शराब का आदी होने का भी इल्ज़ाम लगाया। सूचना मिलते ही कादरीगेट थाना प्रभारी कपिल कुमार चौधरी भी लोहिया अस्पताल पहुंचे। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय कमरा बंद कर महिला के बयान दर्ज किए। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है।