14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवजी का प्रिय महीना फाल्गुन 13 फरवरी से, इस महीने पड़ें महाशिवरात्रि, होलाष्टक समेत कई बड़े पर्व, देखें लिस्ट

Falgun 2025 Festival: भगवान शिव को सावन जैसा प्रिय महीना फाल्गुन 13 फरवरी 2025 से शुरू हो रहा है, इस महीने महाशिवरात्रि होलाष्टक समेत कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार पड़ेंगे। आइये जानते हैं फाल्गुन के व्रत त्योहार और छुट्टियों की लिस्ट (Falgun 2025 Festival)

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Shiv Puja on Monday

Shiv Puja on Monday

Falgun 2025 Festival Vrat: अजमेर की ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार फाल्गुन महीना अंग्रेजी कैलेंडर के फरवरी मार्च महीने में पड़ता है। फाल्गुन  मास की शुरुआत गुरुवार 13 फरवरी 2025 से होगी, जबकि यह महीना शुक्रवार 14 मार्च 2025 तक रहेगा।

फाल्गुन महीना विशेष रूप से धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह महीना भगवान शिव को सावन जैसा ही प्रिय है। फाल्गुन मास को समाप्त होने के बाद हिंदी नव वर्ष की शुरुआत होती है। फाल्गुन माह में मां लक्ष्मी, भगवान शिव, श्रीकृष्ण और चंद्रदेव की पूजा की जाती है। इसलिए यह महीना भक्ति, साधना और पुण्य कार्यों के लिए बहुत शुभ माना जाता है।


महाशिवरात्रि 2025


ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि त्योहार मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी बुधवार को पड़ रही है।


होलाष्टक 2025


ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि होली के ठीक 8 दिन पहले होलाष्टक आरंभ होते हैं और होलिका दहन तक रहते है। यहां ध्यान देने की बात यह है कि इन आठ दिनों के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। इस बार फाल्गुन महीने में होलाष्टक 7 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेंगे।

ये भी पढ़ेंः

Aaj Ka Rashifal 13 February:  शुक्र की राशियों समेत 4 को धन लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य


होलिका दहन


नीतिका शर्मा ने बताया कि 13 मार्च यानी फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को व्रत आदि किया जाता है, होलिका दहन भी किया जाएगा।


होली


ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा ने बताया कि फाल्गुन महीने के आखिरी दिन यानी 14 मार्च शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को स्नान-दान की पूर्णिमा मनाई जाएगी और आपसी सौहार्द्र का त्योहार होली भी मनाई जाएगी यानी रंगों से होली खेली जाएगी।


फाल्गुन 2025 के प्रमुख त्योहार


• 16 फरवरी 2025 - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी

• 20 फरवरी 2025 - शबरी जयंती
• 21 फरवरी 2025 - जानकी जयंती
• 24 फरवरी 2025 - विजया एकादशी
• 25 फरवरी 2025 - प्रदोष व्रत
• 26 फरवरी 2025 - महाशिवरात्रि
• 27 फरवरी 2025 - फाल्गुन अमावस्या
• 1 मार्च 2025 - फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती
• 3 मार्च 2025 - विनायक चतुर्थी
• 10 मार्च 2025 - आमलकी एकादशी
• 11 मार्च 2025 - प्रदोष व्रत
• 13 मार्च 2025 - होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
• 14 मार्च 2025 - होली, मीन संक्रांति, चंद्र ग्रहण

ये भी पढ़ेंः

Falgun mas 2025 Upay: शिवजी को सावन जैसा प्यारा है अगला महीना, ये काम करने से देते हैं आशीर्वाद, पूरी करते हैं हर मनोकामना



विवाह शुभ मुहूर्त


 
फरवरी: 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21, 25
मार्च: 3, 5, 6, 7, 11, 12, 13, 14

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!