Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

भाई के अलावा इन 6 लोगों को बांध सकते हैं राखी, जानें रक्षाबंधन पर राखी बांधने का नियम

Raksha Bandhan Kaise Manate Hain: रक्षाबंधन भाई बहन के प्यार का प्रतीक त्योहार है। इस दिन लड़कियां, महिलाएं अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी सफलता दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सावन पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन पर भाई के साथ किन और लोगों को राखी या रक्षासूत्र बांधना चाहिए। ...

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Raksha Bandhan Kaise Manate Hain
भाई के अलावा इन 6 लोगों को बांध सकते हैं राखी, जानें रक्षाबंधन पर राखी बांधने का नियम

ईश्वर (Raksha Bandhan Kaise Manate Hain)

Raksha Bandhan Kaise Manate Hain: रक्षाबंधन पर पहली राखी ईश्वर को ही बांधनी चाहिए। इससे ईश्वर हर संकट से रक्षा करते हैं। ईश्वर को राखी घर का पुरुष और महिला दोनों बांध सकते हैं। बहुत सारे परिवार में सावन पूर्णिमा पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डूगोपाल को राखी बांधी जाती है।

वहीं देवघर और उज्जैन में लोग पहले भगवान शिव को राखी बांधते हैं, फिर घर पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हैं। कुछ परिवारों में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को पहली राखी बांधते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम सबकी रक्षा ईश्वर ही करते हैं। उनके द्वारा दी गई प्राणवायु, भूमि, जल इत्यादि से जीवन आगे बढ़ता है। भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट करने के लिए उन्हें अपना भाई मानकर राखी बांधना चाहिए।

गुरु और शिक्षक

व्यक्ति के जीवन में गुरु और शिक्षक का महत्वपूर्ण स्थान होता है। ईश्वर जन्म देता है तो गुरु मार्गदर्शन करता है और जीवन का बोध कराता है। अच्छे बुरे का भेद बताता है। शिक्षक के बिना हमें न सत्कर्म का ज्ञान हो सकता है और न ही ईश्वर का। संसार में केवल अधर्म, अराजकता और भय का वातावरण रहेगा। इसलिए समाज के प्रति उनके योगदान को देखते हुए राखी बांधकर उनका आभार प्रकट करना चाहिए। इसलिए इस दिन अपने गुरुजनों को रक्षा सूत्र बांधना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः रक्षाबंधन पर भद्रा का साया, जानें कब है राखी और रक्षाबंधन का सबसे अच्छा मुहूर्त

सैनिक

सैनिक को हम केवल वीरगति प्राप्त होने या स्वतंत्रता दिवस इत्यादि अवसरों पर ही याद करते हैं। लेकिन वह हमारी रक्षा के लिए परिवारवालों, समाज, मित्रों और सुख-सुविधाओं का त्याग कर जान हथेली पर रखकर घर से दूर खड़ा रहता है। इसलिए उनको राखी बांधकर अपनेपन का एहसास कराना चाहिए। रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर यदि महिलाएं सीमा पर या छावनी में जाकर सैनिकों को राखी बांधें तो उन्हें बहुत अच्छा लगेगा।

पेड़-पौधे

पेड़ पौधों में भी प्राण होते है। हमारे देश के वैज्ञानिक जेसी बसु ने सिद्ध किकया था कि पेड़ पौधे संवेदनशील होते हैं और वो महसूस कर सकते हैं। आपने देखा होगा कि सकारात्मक वातावरण में पेड़ अच्छे से फलता-फूलता है जबकि एक नकारात्मक वातावरण में वह मुरझा जाता है। इसलिए उसे प्रेम और आत्मीयता की आवश्यकता होती है। वहीं उससे मिली आक्सीजन पृथ्वी पर जीवन के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए हिंदू धर्म में सभी प्रकार के पेड़-पौधों की पूजा का विधान है। ऐसे में रक्षाबंधन पर पेड़ पौधों को राखी बांधकर उनका आभार जताना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः

लहसुन प्याज का राहु से है खास रिश्ता, जानें इनके रंगों के पीछे की पौराणिक कहानी

जिन भाइयों की बहन नहीं

हर व्यक्ति का कोई न कोई मित्र या रिश्तेदार होता है। लेकिन कई बार इनमें से कई की कोई बहन नहीं होती, ऐसे लोगों में निराशा का भाव आता हैं लेकिन वे किसी से कहते नहीं। ऐसे किसी व्यक्ति को भाई स्वीकार कर राखी जरूर बांधना चाहिए।

यजमान को जरूर बांधे रक्षासूत्र

यजमान और पुरोहित का गहरा पारस्परिक संबंध होता है। यजमान अपनी दक्षिणा के रूप में पुरोहित के जीवन निर्वाह में मददगार होता है तो पुरोहित अपने मार्गदर्शन से यजमान को भटकने से बचाता है और उनके कल्याण, निष्कंटक जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं।

सबसे प्राचीन परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन पर पुरोहित अपने यजमान को राखी जरूर बांधते थे और उनके मंगल की कामना करते थे। इसलिए इस परंपरा को जरूर आगे बढ़ाना चाहिए।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar