
ASP अनुज चौधरी ने भेजी राजपाल यादव को आर्थिक मदद। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज
ASP Anuj Chaudhary Helped Rajpal Yadav: ASP अनुज चौधरी अक्सर मीडिया में बने रहते हैं। अब उन्होंने अभिनेता राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव के लिए ASP ग्रामीण अनुज चौधरी ने मदद भेजी है।
ASP ग्रामीण अनुज चौधरी ने अपने वेतन से 51 हजार रुपये की मदद भेजी है। इसकी जानकारी ASP अनुज चौधरी ने गुरुवार रात खुद सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी।
बता दें कि अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस के एक मामले में इन दिनों ने तिहाड़ जेल में है। उन पर 9 करोड़ रुपये की देनदारी बकाया है। इसी वजह से उन्हें सरेंडर करना पड़ा। हालांकि राजपाल यादव की मदद के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां आगे आई हैं।
ASP अनुज चौधरी ने गुरुवार रात 10.15 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर करते हुए कहा, '' करोड़ों लोगों को अपने अभिनय से हंसाने वाले अभिनेता की मदद के लिए सबको आगे आना चाहिए। वह निजी तौर पर धार्मिक व्यक्ति और अच्छे अभिनेता हैं। वह उनसे व्यक्तिगत रूप से प्रभावित हैं।''
बता दें कि बड़े सितारों की अनदेखी के बीच रील से ज्यादा रीयल हीरो की तौर पर पहचान बनाने वाले सोनू सूद भी राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव को अपनी आने वाली फिल्म में काम करने का मौका दिया है। सोनू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को कई यादगार किरदार दिए हैं, लेकिन जिंदगी कभी-कभी नाइंसाफी कर जाती है, ना कि टैलेंट की कमी से, बल्कि समय की मार से। सिर्फ सोनू सूद ही नहीं बल्कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी राजपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Published on:
13 Feb 2026 10:29 am
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ (0)