
एटा का सौरभ सिंह(26 वर्ष) कई सालों से फिरोजाबाद के लक्ष्मी नगर इलाके में रहता था। वह टैक्सी ड्राइवर का काम करता था। नौ जनवरी को रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया था। परिजनों को उम्मीद थी कि कहीं गया होगा और लौट आएगा। इसी बीच रविवार को नारखी थाना क्षेत्र के जाखई गांव के एक नलकूप की कोठरी में उसका सिर कटा शव मिला।
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस और कई थानों की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। इनमें सबसे महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुआ सौरभ का मोबाइल फोन। कॉल डिटेल सामने आईं और पुलिस एक ऐसे नाम तक पहुंची, जिसने अपराध की दिशा बदल दी। यह नाम था-प्रीति, सौरभ की पत्नी।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसके अवैध संबंध जाखई गांव के सूरज पुत्र देवेंद्र पाल से थे। प्रीति और सूरज को सौरभ उनके रिश्ते के बीच बाधा लगता था। इस बाधा को हटाने का उन लोगों ने प्लान बनाया उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, 9 जनवरी को सूरज ने सौरभ को फोन कर नलकूप के पास बुलाया। वहां सूरज और सौरभ ने शराब पी। कुछ ही देर में सूरज ने अपने दोस्त सलमान पुत्र इकबाल को भी पैसों का लालच देकर बुला लिया। दोनों ने मिलकर पहले मफलर से सौरभ का गला घोंटा और फिर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। हत्या के बाद आरोपी शव को कोठरी में फेंककर फरार हो गए।
सोमवार दोपहर जानकारी मिली कि सूरज और सलमान श्री रामगढ़ी के पास भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सूरज को पैर में दो और सलमान को एक गोली लगी। दोनों को दबोच लिया गया, साथ ही हत्या में इस्तेमाल तमंचा, छुरा और सौरभ की बाइक भी बरामद कर ली गई। इसी बीच पुलिस ने प्रीति को भी गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि प्रीति और सूरज के बीच अवैध संबंध थे। सौरभ उन्हें रास्ते का रोड़ा लगता था। इसलिए दोनों ने सलमान की मदद से उसे खत्म करने की योजना बनाई।
Published on:
13 Jan 2026 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
