16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rainy Season Food to Avoid: बारिश में इन चीजों को खाने से बचें, नहीं तो हो सकता है सर्दी-खांसी और बुखार

Rainy Season Food to Avoid: बारिश के मौसम में अगर खानपान में लापरवाही की जाए तो सर्दी-खांसी और बुखार जैसे इंफेक्शन जल्दी पकड़ लेते हैं।यहां जानिए किन खाने-पीने की चीजों से आपको बरसात में बचना चाहिए ताकि आपकी सेहत बनी रहे।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Rainy Season Food to Avoid

Rainy Season Food to Avoid प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Rainy Season Food to Avoid: बरसात का मौसम राहत तो लाता है, लेकिन साथ में बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। नमी, गंदगी और बदलता मौसम मिलकर शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देते हैं। ऐसे में अगर खाने-पीने में जरा भी लापरवाही हो जाए तो सर्दी, खांसी और बुखार जैसे इंफेक्शन तुरंत घेर लेते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप बारिश में क्या खा रहे हैं, इस पर खास ध्यान दें। आइए जानते हैं, किन चीजों से इस मौसम में दूरी बनाना ही समझदारी है।

1. स्ट्रीट फूड से बनाएं दूरी

    बारिश में तली-भुनी चीजें जैसे समोसे, पकौड़े और चाट खाने का मन तो जरूर करता है, लेकिन यही स्वाद आपको बीमार भी कर सकता है। सड़क किनारे बिकने वाला खाना नमी और गंदगी की वजह से बैक्टीरिया से भर जाता है। ऊपर से खाने में इस्तेमाल हुआ तेल कई बार बार-बार गर्म किया गया होता है, जो शरीर के लिए जहरीला हो सकता है। ऐसे में बेहतर यही है कि घर का बना ताजा खाना ही खाएं।

    यह भी पढ़ें: Monsoon Food: बारिश में चाय-पकोड़े खाने की तलब क्यों बढ़ जाती है? जानें इसके पीछे की दिलचस्प बातें

    2. पत्तेदार सब्जियां सोच-समझकर खाएं

      पालक, मेथी जैसी पत्तेदार सब्जियां बारिश में जल्दी खराब होती हैं। इस मौसम में इन पर कीड़े और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। अगर आप इन्हें बिना ठीक से धोए और अच्छी तरह पकाए खा लेते हैं तो पेट से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए इन्हें इस्तेमाल करने से पहले गर्म पानी से धोना और अच्छी तरह पकाना बेहद जरूरी है।

      3. डेयरी प्रोडक्ट्स

        बारिश में दूध और उससे बनी चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। खुले में रखा दूध, दही या मिठाइयां बैक्टीरिया का आसान शिकार बन सकती हैं। इसका असर सीधे पेट और गले पर पड़ता है। कोशिश करें कि आप केवल फ्रेश और गर्म दूध का ही सेवन करें, और बाजार की मिठाइयों या खुले में रखे पनीर से बचें।

        4. अधपका नॉनवेज और सीफूड

          इस मौसम में सीफूड जल्दी खराब होता है। मछली, झींगे या अधपके मीट से फूड पॉइजनिंग और बुखार का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। अगर आप नॉनवेज खाना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि वह पूरी तरह से पका हुआ और ताजा हो। हल्का पकाया गया मांस शरीर को बीमार कर सकता है।

          डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

          राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

          अभी चर्चा में
          (35 कमेंट्स)

          User Avatar

          आपकी राय

          आपकी राय

          क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

          लव सोनकर

          लव सोनकर

          लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


          ट्रेंडिंग वीडियो

          टिप्पणियाँ (0)

          पत्रिका ने चुना

          टिप्पणियाँ (0)

          पत्रिका ने चुना
          कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!