6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरियाबंद, Jun 06, 2026

Pushpa Style Smuggling: झुकेगा नहीं स्टाइल में सागौन तस्करी! छत्तीसगढ़ में नदी के रास्ते हो रहा ये सब, पुलिस हैरान

Pushpa Style Smuggling: फिल्म पुष्पा की स्टाइल में सागौन लकड़ी की तस्करी की जा रही थी। नदी के रास्ते लकड़ी को ओडिशा तक ले जाया जा रहा था।

Pushpa Style Smuggling

सागौन तस्करी (Photo Patrika)

Pushpa Style Smuggling: छत्तीसगढ़ में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा की स्टाइल में सागौन लकड़ी की तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तस्करों ने वन विभाग और पुलिस की नजरों से बचने के लिए बेहद शातिर तरीके अपनाए और कीमती सागौन लकड़ी को गुप्त रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि, सूचना मिलने पर अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए तस्करी के इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया और बड़ी मात्रा में सागौन लकड़ी जब्त की। मामले की जांच जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Pushpa Style Smuggling: पुष्पा स्टाइल में सागौन तस्करी

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उदंती अभ्यारण में तस्कर अब पुष्पा मूवी स्टाइल में कीमती सागौन की लकड़ी को उदंती नदी के बहाव के सहारे ओडिशा तक पहुंचाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि तस्कर नदी किनारे मौजूद उत्तर और दक्षिण उदंती के जंगल से काटे गए लड्डों को बांधकर उनके ऊपर खड़े होकर बहते पानी से सीमा पार कर जाते हैं। यह नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह खेल लंबे समय से चल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि तस्कर लगातार नए तरीके अपनाकर वन विभाग को चकमा देने लगे हैं।

कीमती लकड़ियों की भरमार

उदंती सीतानदी के जंगल घना है और यहां कीमती लकड़ियों की भरमार है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व जंगल के भीतर एक ऐसा नेटवर्क सक्रिय था, जो सागौन तस्करी को नए ढंग से अंजाम दे रहा था। नदी के तेज बहाव में लकड़ी बहाकर और उनके लिए हर लड्डा करोड़ों का सपना था, लेकिन वन विभाग की टीम ने शातिर तस्करों के मनसूबों पर पानी फेर दिया।

तीन अरोपी दबोचे गए

उदंती सीतान्दी टाइगर रिजर्व के जंगल से कीमती लकड़ी सागौन की तस्करी लबे समय से पुष्पा स्टाइल से करने वाले तीन आरोपी जो फरार थे। उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है और 03 आरोपियों को ऑडिश राज्य से पकड़कर लाया गया। तीनों आरोपियों को टीम के द्वारा 07 अक्टूबर 2025 को घटना स्थल कक्ष कसंक 20 ले जाकर शिनास्त कराया। इसके बाद आरोपिये का कथन कर्ज किया गया। सभी अपने बयान में उदंती सीताब्दी टायगर रिजर्व के जंगल से सागौन वृक्षों की अवैध करना कबूल कर लिए।

तीन आरोपी फरार

विवेचना अधिकारी मनोज कुमार धुत सहायक परिक्षेत्र अधिकारी कोयबा के द्वारा वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियन 12 की धारा 17.24,31.50,51 52 एवं भारतीय वन अधिनियम 1807 की धारा 26 (1) केतहत आरोपी तोषधूर हंस पिता सेबा हंस (45) संतोष हंस पिता ईश्वर हंस (31), ओमकार हंस पिता विनोद हंस (28) ग्राम सेन्दुरसील पोस्ट नागलबोड थाना तहसील सीनापाली, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा) को गिरफ्तार कर कोर्ट देवभोग के समक्ष पप्रस्तुत किया गया। पुष्पा गैंग के तीन आरोपी विधा लक्ष्ली, शोभा ग्राम घुचमुडा थाना सीनापाली फरार हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें