गाज़ियाबाद, Jun 01, 2026

आरोपी फरहान बोला- सूर्या की हत्या के लिए सारिक ने उकसाया था, PC- Patrika
गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी के नवनीत विहार में बकरीद के दिन 17 वर्षीय सूर्या की क्रूर तरीके से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले के मुख्य नाबालिग आरोपी को दो दिन के अंदर एनकाउंटर में मार गिराया। मुख्य आरोपी के पिता नवाब समेत फरहान, आतिफ, सारिक मेवाती सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
कक्षा 11 में पढ़ने वाला सूर्या पहले आरोपी का दोस्त था, लेकिन आठ महीने पहले दोनों के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद उनकी दोस्ती टूट गई थी।
गिरफ्तार आरोपी फरहान ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसकी अतीक, सारिक मेवाती, आरोपी और सूर्या के साथ दोस्ती थी। 28 मई की दोपहर करीब 3 बजे बाइक चलाने को लेकर मुख्य आरोपी और सूर्या के बीच झगड़ा हो गया। आरोपी ने यह बात अपने पिता नवाब और फरहान को बताई। इसके बाद तीनों ने मिलकर सूर्या को सबक सिखाने की योजना बनाई।
आरोपियों ने सूर्या को नवनीत विहार इलाके में घेर लिया। फरहान ने आरोपी को चाकू दिया। इसी दौरान आरोपी के पिता नवाब ने कहा, 'सूर्या की कहानी आज ही खत्म कर दो।'
फरहान के अनुसार, नवाब के उकसाने पर आरोपी ने सूर्या के पेट में चार बार चाकू से वार किए। सूर्या जान बचाने के लिए भागा लेकिन जमीन पर गिर गया। आरोपियों ने उसे मरा समझकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पूरे मामले को सुलझाया। फुटेज में सभी आरोपी सूर्या को घेरते और हमला करते हुए साफ नजर आ रहे हैं।
सूर्या की निर्मम हत्या के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैला हुआ है। पुलिस कार्रवाई के बावजूद स्थानीय लोग नाराज हैं। रविवार को करीब 70 लोगों ने थाने में घुसकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसे पुलिस ने किसी तरह शांत कराया। दोनों धर्मों से जुड़े इस मामले के चलते इलाके में अभी भी तनाव बना हुआ है। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए हुए है।
मुख्य आरोपी एक समय सूर्या चौहान का पड़ोसी था। दोनों बचपन से जिगरी दोस्त थे और एक साथ घूमते-फिरते दिखते थे। नवनीत विहार गली नंबर एक और दो में हिंदू-मुस्लिम परिवार साथ-साथ रहते हैं। आरोपी का परिवार पहले सूर्या के घर वाली गली में ही रहता था। करीब छह महीने पहले उन्होंने अपना घर बेच दिया और दूसरी गली में चले गए। इसके बाद भी आरोपी अक्सर पुरानी गली में घूमता रहता था।
Updated on: 03 Jun 2026 04:20 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।