5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाज़ियाबाद, May 31, 2026

बकरीद पर सूर्या को मारने वाला एनकाउंटर में मारा गया आरोपी पैसे लेने आ रहा था, यहां जानिए मुठभेड़ की पूरी इनसाइड स्टोरी

Surya Murder Case latest Update Accused Encounter Ghaziabad: बकरीद पर सूर्या को मारने वाला एनकाउंटर में मारा गया आरोपी पैसे लेने आ रहा था। जानिए मुठभेड़ की पूरा इनसाइड स्टोरी क्या है?

surya murder case update ghaziabad samajwadi party leader raises questions on asad encounter bakrid 2026

बकरीद पर गाजियाबाद में सूर्या को मारने वाले मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ताजा अपडेट, फोटो सोर्स-पत्रिका

Surya Murder Case latest Update Accused Encounter Ghaziabad: दिल्ली से सटे गाजियाबादके खोड़ा कॉलोनी में हुए चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। हत्या के मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शहर से फरार होने की तैयारी में था और इसी सिलसिले में पैसे लेने खोड़ा कॉलोनी आने वाला था। उसकी लोकेशन मिलते ही पुलिस ने इलाके में सघन कॉम्बिंग और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।

पैसे लेने खोड़ा पहुंचा था आरोपी

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने एक परिचित से पैसे लेने के लिए खोड़ा कॉलोनी आने वाला है। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने पूरे इलाके में बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी अपने एक साथी के साथ बाइक पर वसुंधरा की ओर से आता दिखाई दिया।

रोकने पर पुलिस टीम पर झोंकी गोलियां

पुलिस के अनुसार जब टीम ने आरोपी को रुकने का इशारा किया तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

साथी मौके से फरार, हथियार और बाइक बरामद

मुठभेड़ के दौरान आरोपी का साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। वहीं घटनास्थल से एक बाइक और देशी पिस्टल बरामद की गई है।

50 हजार का इनामी था आरोपी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 28 तारीख को खोड़ा थाना क्षेत्र में हुई घटना में आरोपी ने सूर्या चौहान पर चाकू से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल सूर्या की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया था।

तीन आरोपी पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि मुख्य आरोपी आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

सूर्या हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पुलिस का कहना है कि आरोपी की मौत के साथ सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी का अध्याय समाप्त हो गया है। हालांकि फरार साथी समेत अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है और पुलिस मामले से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें