6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाज़ियाबाद, May 31, 2026

Surya Murder: बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले आरोपी के एनकाउंटर के बाद 3 अन्य गिरफ्तार, पकड़े जाने पर कहा- प्लान बनाकर मर्डर किया

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड (Surya Chauhan Murder Case) में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। आरोपी के मारे जाने (Accused Killed in Encounter) के बाद पुलिस ने 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Three accused arrested in Surya murder case

सूर्या हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार (File Photo- Patrika)

Surya Chauhan Murder Case Update: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हत्या के 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आज ही सुबह तड़के पुलिस ने सूर्या हत्याकांड (Surya Murder Case) के मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया था। बता दें कि बकरीद के दिन हिंदू लड़के की गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।

मुख्य आरोपी के पिता और 2 अन्य लोग गिरफ्तार

बकरीद के दिन 11वीं के 17 वर्षीय छात्र सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार की सुबह एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस ने सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पिता नवाब को गिरफ्तार किया है। नवाब के साथ ही पुलिस ने फरहान और आतिफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चौधरी चरण सिंह गेट के पास से इन आरोपियों को पकड़ा है।

मुख्य आरोपी के पिता ने बनाई थी हत्या की योजना

पुलिस पूछताछ में आरोपी फरहान ने बताया कि 28 मई 2026 को दोपहर 3 बजे मुख्य आरोपी का सूर्या चौहान से बाइक चलाने को लेकर झगड़ा हुआ। आरोपी ने इसके बारे में अपने पिता नवाब और फरहान को बताया था। इसके बाद नवाब के पिता, फरहान और आतिफ ने बदला लेने की योजना बनाई।

फरहान ने बताया कि योजना के मुताबिक, आरोपियो ने करीब 3:30 बजे नवनीत विहार की गली नंबर-4 में सूर्या को घेर लिया। फरहान ने कबूल किया कि सूर्या को घेरने के बाद पहले उसने चाकू मारा, इसके बाद आरोपी ने सूर्या के पेट में चाकू मारा। खून से लथपथ होकर सूर्या जमीन पर गिर पड़ा तो आरोपी उसे मरा हुआ समझ कर भाग गए।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें