5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाज़ियाबाद, May 31, 2026

बकरीद पर हुए सूर्या हत्याकांड में नया खुलासा, पिता के कहने पर नाबालिग ने घोपा था चाकू

Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। आरोपी के दोस्त फरहान ने दावा किया है कि इस मामले में आरोपी के पिता की भी भूमिका थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि मुख्य आरोपी पहले ही पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है।

surya murder new revealation

सूर्या हत्याकांड में नया खुलासा

Surya Murder New Revelation: गाजियाबाद में बकरीद के दिन हुए सूर्या हत्याकांड में लगातार नए खुलासे होते जा रहे हैं। इस केस में अब एक नया खुलासा हुआ है। मामले में गिरफ्तार हुए नाबालिग के दोस्त फरहान ने इस केस के पीछे की कहानी की खुलासा किया है। उसका कहना है कि इस मामले में मुख्य आरोपी पिता की भी भूमिका है। आपको बता दें कि इस मामले के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर पुलिस कर चुकी है। दरअसल पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह अपने किसी दोस्त से मिलने आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके में जाल बिछा लिया था। उसको पकड़ने के दौरान आरोपी ने बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी थी। इस वजह से पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग करनी पड़ी थी।

फरहान ने खोला हत्याकांड का राज

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी फरहान ने सूर्या हत्याकांड को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। उसके अनुसार, बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सद ने अपने पिता और दोस्तों को इस बारे में बताया था। इसके बाद सबने मिलकर सूर्या को सबक सिखाने की प्लानिंग की। पूरी प्लानिंग करने के बाद सूर्या को नवनीत विहार की गली नंबर-4 में घेरा गया। उस समय असद के हाथ में चाकू दिया गया और तब उसके पिता ने उकसाते हुए कहा कि आज इसका कहानी खत्म करते हैं। और यह सुनने के बाद असद ने चाकू घोपा था।

फरहान कौन है?

आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक फरहान भी है और अन्य दो की पहचान शेर अली और आतिफ के रूप में हुई है।

बाइक चलाने को लेकर हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि सूर्या और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे और उनकी अक्सर मुलाकात होती रहती थी। बकरीद के दिन सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच बाइक को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद असद ने सूर्या को बहाने से अपने पास बुलाया। आपको बता दें कि 8 महीने पहले भी इन दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी और तब भी बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। लेकिन उस समय स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे के बीच समझौता करा दिया था।

हमले के बाद हो गए थे फरार

फरहान ने पुलिस को बताया कि हमला करने के बाद सूर्या घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा था। उन सबको लगा था कि वह मर चुका है। इस वजह से वह सभी लोग फरार हो गए जिसके बाद घायल सूर्या तको हॉस्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मिले सबूतों और आरोपियों से हुई पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर मामले की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें