AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Rain Alert: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 4 नवंबर को उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग की माने तो 3 से लेकर 5 नवंबर तक उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि उत्तर भारत में सर्दी दस्तक दे चुकी है। ऐसे में मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में अब मौसम का मिजाज धीरे-धीरे स्थिर होता नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने गंभीर चक्रवाती तूफान “मोंथा” (Mountha) का प्रभाव खत्म होने के साथ ही प्रदेश में एक बार फिर से शुष्क और साफ मौसम की वापसी हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।
हालांकि, रात और सुबह के तापमान में अंतर बढ़ने से हवा में नमी का स्तर थोड़ा ऊंचा रहेगा। इसी कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में धुंध और कोहरे की शुरुआत होने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 3 और 4 नवंबर की सुबह, विशेष रूप से पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और महाराजगंज में हल्का से मध्यम कोहरा देखा जा सकता है।
मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड में 4 नवंबर को बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 नवंबर को उत्तराखंड में कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि 3 और 5 नवंबर को बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली NCR में भी 3 नवंबर से लेकर 5 नवंबर तक बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में दिल्ली NCR में मौसम साफ रह सकता है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
02 Nov 2025 04:50 pm
Published on:
02 Nov 2025 04:48 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।