6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजीपुर, Jun 06, 2026

‘गाजियाबाद से गाजीपुर तक हुई हत्याओं से प्रदेश दहल उठा’, अजय राय ने CM योगी पर बोला हमला, कहा- UP सरकार पूरी तरह फेल

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (UP Congress President Ajay Rai) ने प्रदेश की कानून व्यवस्था (UP Law and Order) पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) पर हमला बोला है।

Ajay Rai meet Vineet Rai family members

अजय राय ने विनीत राय के परिवार से मुलाकात की (सोर्स- Ajay Rai 'X')

Ghazipur Vineet Rai Murder Case: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय (UP Congress President Ajay Rai) ने गाजीपुर पहुंचकर विनीत राय के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान अजय राय (Ajay Rai) ने शोकागुल परिवार को हर संभव मदद का अश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। अजय राय ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

अजय राय बोले- हत्याओं से प्रदेश दहल उठा

गाजीपुर के अष्टभुजी कॉलोनी के निवासी होटल कारोबारी के बेटे विनीत राय की हाल ही में हत्या कर दी गई थी। अजय राय ने विनीत राय के घर पहुंचकर शोक संवेदना जताई। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। अजय राय ने कहा- एक ओर मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस का दावा करते हैं। वहीं, दूसरी ओर गाजियाबाद से गाजीपुर तक हत्या की घटनाओं से प्रदेश दहल उठा है।

अजय राय ने प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विनीत राय की हत्या केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विनीत राय के परिजनों ने बताया कि पूर्व में भी उनके होटल पर हमला, मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थीं। समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। यदि प्रशासन ने पहले सख्त कदम उठाए होते और सुरक्षा उपलब्ध कराई होती तो संभवतः यह घटना टाली जा सकती थी।

हत्याएं सरकार के दावों की पोल खोल रहीं

अजय राय ने कहा कि वाराणसी, जौनपुर, लखनऊ, गाजियाबाद और गाजीपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार हो रही हत्याएं सरकार के दावों की पोल खोल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए एनकाउंटर की राजनीति कर रही है, जबकि इससे पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल सकता।

अजय राय ने कहा किअपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में अपराधियों के खिलाफ समय पर और प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अपराध बढ़ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने नोनहरा थाना प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत के मामले में भी अब तक जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि थानों के भीतर तक हिंसा और मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाती हैं।

दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

अजय राय ने राज्य सरकार से विनीत राय हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार की सभी न्यायोचित मांगों को पूरा करने की मांग की। गाजीपुर दौरे के बाद अजय राय वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के सिंधोरा में फिरोज की हत्या के मामले में उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें