Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

Cold Wave Alert: यूपी को शीतलहर ने जकड़ा, पहाड़ों पर बर्फबारी से कड़ाके की ठंड के लिए रहे तैयार, इन जिलों में घना कोहरा

UP Cold Wave Alert: मौसम एकदम करवट ले चुका है। अरब सागर के रास्ते से पश्चिमी बिछोभ के प्रवेश होने से यूपी में ठंड का सितम शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने कोल्ड वेव को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। कुछ जिलों में बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
शीतलहर का अलर्ट (Photo Source- Patrika)
शीतलहर का अलर्ट (Photo Source- Patrika)

UP Cold Wave Alert: शीतलहर ने पूरे उत्तर प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। कानपुर की रात एक बार फिर प्रदेश में सबसे ठंडी दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान 05 डिग्री रहा। जो सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि हल्के बादल छाने से रात का पारा थोड़ा ऊपर जा सकता है। लेकिन ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

UP Cold Wave Alert: उत्तर-पश्चिमी हवाएं लगातार चल रही हैं। और बीच-बीच में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं भी चलने से दिन और रात दोनों समय ठिठुरन बनी हुई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। नवंबर के बाद दिसंबर में भी कानपुर यूपी का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है। इस महीने लगातार यहां रात का पारा सबसे नीचे दर्ज किया जा रहा है। कानपुर का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री से बढ़कर 5.0 डिग्री पहुंचा। जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम है। कई जिलों में भी पारा काफी नीचे रहा। इटावा में 5.6, मुजफ्फरनगर में 5.8, जबकि बाराबंकी और अयोध्या में रात का तापमान 6.0 डिग्री रहा। हल्के बादलों की मौजूदगी से रात का तापमान थोड़ा बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 23.6 से बढ़कर 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह भी सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। यूपी के कई जिलों में शाम के समय बादल छाने लगे। लेकिन इससे दिन के तापमान में खास फर्क नहीं पड़ा। हालांकि इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है। हवा की गति भी पहले से कम हुई है। लेकिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में अब लगातार होगी गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में हल्की गिरावट होती रहेगी। लेकिन सर्दी में ज्यादा कमी नहीं आएगी। कभी दिन में ठंड बढ़ेगी तो कभी रात में। उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवा अभी चल रही है। जिससे कांपने वाली सर्दी बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ अभी कमजोर हैं। लेकिन अगर कोई मजबूत विक्षोभ की वजह से ठंड और तेज हो जाएगी। सुबह शाम अब जबरदस्त कोहरा रहेगा। तराई क्षेत्र के जिलों में कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी शून्य हो सकती है।

आसमान में हल्के बादल आते जाते रहेंगे

सीएसए विश्वविद्यालय के अनुसार आसमान पर हल्के बादल आते-जाते रहेंगे। इससे तापमान में मामूली बदलाव होगा। फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। ठंड का असर ऐसे ही बना रहेगा। सुबह और शाम कोहरा छाया रह सकता है।

इन जिलों में सुबह-शाम घना कोहरा कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी रहेगी शून्य

बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर-खीरी,और देवरिया में सुबह शाम घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar